मनोरंजन

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने 28 साल पुरानी यादें की ताजा, शेयर की ये तस्वीर

jantaserishta.com
29 Jan 2021 5:12 PM IST
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने 28 साल पुरानी यादें की ताजा, शेयर की ये तस्वीर
x
फाइल फोटो 

कपिल शर्मा पर्सनली और प्रोफेशनली दोनों वजहों से चर्चा में बने हुए हैं. दरअसल, एक तरफ द कपिल शर्मा शो के ऑफ एयर होने की खबरें हैं. दूसरी तरफ कपिल ने गिन्नी चतरथ के दूसरी बार प्रेग्नेंट होने की भी अनाउंमेंट कर दी है. इसी बीच कपिल शर्मा ने एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है. ये फोटो 28 साल पुरानी है.

28 साल पहले कैसे लगते थे कपिल?
फोटो में कपिल अपने भाई अशोक शर्मा के साथ पोज देते दिख रहे हैं. इस फोटो में वो बहुत छोटे दिख रहे हैं और उन्हें पहचान पाना भी काफी मुश्किल है. फोटो में उन्होंने कैप भी लगाई हुई है. उनकी मासूमियत देखते ही बनती है. फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- भाई-भाई #memories #28 #years #old #pic .
दूसरी बार पापा बनने जा रहे कपिल शर्मा
बता दें कि गुरुवार को कपिल शर्मा ने ट्व‍िटर पर #AskKapil सेशन में फैंस के कई सवालों के जवाब दिए. इस दौरान उन्होंने पत्नी गिन्नी की दूसरी बार प्रेग्नेंट होने की खबर को कंफर्म किया. एक मीडिया यूजर ने- कपिल शर्मा सर, शो ऑफ एयर क्यों कर रहे हैं? इसके जवाब में कपिल शर्मा ने कहा, ''क्योंकि मुझे दूसरे बच्चे के वेलकम पर अपनी पत्नी के साथ रहना है.
कपिल के शो की बात करें तो बताया जा रहा है कि कपिल शर्मा का शो जल्द ही बंद होगा और कुछ समय बाद अपने नए सीजन के साथ लौटेगा. कपिल शर्मा जल्द ही नेटफ्लिक्स पर नजर आने वाले हैं. उन्होंने एक फनी वीडियो के जरिये इस बात का ऐलान किया था.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story