मनोरंजन

‘वीर दास: फुल वॉल्यूम’ लेकर आ रहे कमीडियन वीर, बताया 'खामोशी में लिखा शो'

jantaserishta.com
20 Jun 2025 3:53 PM IST
‘वीर दास: फुल वॉल्यूम’ लेकर आ रहे कमीडियन वीर, बताया खामोशी में लिखा शो
x
मुंबई: कमीडियन और अभिनेता वीर दास का नया कॉमेडी स्पेशल ‘वीर दास: फुल वॉल्यूम’ 18 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने को तैयार है। यह उनका नेटफ्लिक्स के साथ पांचवां प्रोजेक्ट है। इस स्पेशल की खास बात यह है कि इसे वीर ने अपनी आवाज खोने के बाद लिखा और बिना रिहर्सल के दुनियाभर में परफॉर्म किया था।
वीर ने इस स्पेशल शो के पीछे की कहानी को शेयर करते हुए बताया, “हम एक अलग थीम पर शो शूट करने वाले थे, लेकिन दो महीने पहले मेरी आवाज चली गई। यह शो मैंने खामोशी में दोबारा लिखा और बिना रिहर्सल के परफॉर्म किया। यह शो आपसे पूछता है कि जब खुशी लौटती है, तो आप उसे कितना बांटते हैं और अपनी आवाज का असल में इस्तेमाल करने का क्या मतलब है? यह मेरा अब तक का सबसे स्पेशल प्रोजेक्ट है।"
वीर दास ने बताया कि ‘वीर दास: फूल वॉल्यूम’ प्रशंसकों के लिए एक अनोखा अनुभव लेकर आ रहा है, जिसमें कॉमेडी के साथ गहरे सवाल भी हैं। वीर ने अपने करियर की शुरुआत दिल्ली के एक होटल में ‘वॉकिंग ऑन ब्रोकन दास’ नामक परफॉर्मेंस से की थी। इसके बाद उन्होंने टीवी पर ‘इस रूट की सभी लाइनें मस्त हैं’ और ‘एक रहिन वीर’ जैसे शो होस्ट किए। उन्होंने ‘द ग्रेट इंडियन कॉमेडी शो’ में भी हिस्सा लिया था।
वीर दास बॉलीवुड में भी काम कर चुके हैं, जिसकी शुरुआत उन्होंने साल 2007 में ‘नमस्ते लंदन’ के साथ की थी। इसके अलावा, हॉलमार्क की मिनी-सीरीज ‘द कर्स ऑफ किंग टेटस टॉम्ब’ में भी वह नजर आए थे।
साल 2017 में वीर का पहला नेटफ्लिक्स स्पेशल शो ‘अब्रॉड अंडरस्टैंडिंग’ रिलीज हुआ, जो किसी भारतीय कमीडियन का पहला नेटफ्लिक्स स्पेशल शो था। इसके बाद ‘लूजिंग इट’ साल 2018 में आया। वह ‘जेस्टिनेशन अननोन’ और ‘आउटसाइड इन’ का भी हिस्सा रहे हैं। साल 2021 में वीर दास ने वाशिंगटन के कैनेडी सेंटर में ‘टू इंडियाज’ मोनोलॉग परफॉर्म किया था। साल 2024 में वीर 52वें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स को होस्ट भी कर चुके हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story