मनोरंजन

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में भर्ती

Neha Dani
10 Aug 2022 8:53 AM GMT
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में भर्ती
x
भाजपा का दामन थामा था। इससे पहले वह समाजवादी पार्टी में भी रहे हैं।

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि जिम में वर्क आउट करते समय वह ट्रेड मिल पर गिरकर घायल हो गए हैं। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि गिरने के बाद उन्हें कार्डिएक अरेस्ट भी आया है और उन्हें दो बार सीपीआर दिया गया है।


एम्स के कार्डियोलॉजी में डॉक्टर उनकी इलाज में जुटे हैं तो उनके करोड़ों फैंस उनकी सलामती की दुआ में जुटे हैं। यूपी के कानपुर के रहने वाले राजू श्रीवास्तव अपने खास अंदाज और बेहद सहजता के साथ लोगों को लोटपोट करने के लिए करोड़ों लोग उन्हें बेहद पसंद करते हैं। टीवी शो, स्टेज शो के अलावा वह कई फिल्मों में भी ी काम कर चुके हैं।

58 साल के राजू श्रीवास्तव मशहूर कॉमेडियन होने के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता भी हैं। 2014 लोकसबा चुनाव से पहले उन्होंने भाजपा का दामन थामा था। इससे पहले वह समाजवादी पार्टी में भी रहे हैं।

Next Story