मनोरंजनटावर पर चढ़कर इस मशहूर एक्ट्रेस ने किया जमकर डांस, यूजर बोला- 'ओए राजू देखना…
टावर पर चढ़कर इस मशहूर एक्ट्रेस ने किया जमकर डांस, यूजर बोला- 'ओए राजू देखना…
Rounak Dey
15 Aug 2022 8:03 AM

x
2022 को रात 8 बजे होगा। इस शो को आप शनिवार और रविवार को कलर्स टीवी पर देख पाएंगे।
टेलीविजन इंडस्ट्री की बोल्ड डीवा निया शर्मा (Nia Sharma) सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। एक्ट्रेस एक बार फिर अपने क्रेजी डांस मूव्स से फैंस का अटैंशन ग्रैब कर रही हैं। निया का वीडियो (Nia Sharma Dance Video) सामने आने के बाद से ही इंस्टाग्राम वर्ल्ड में छाया हुआ है।
निया शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद का एक वीडियो (Nia Sharma Video) पोस्ट किया है। इस क्लिप में एक्ट्रेस, बारिश के सुहाने मौसम के बीच टावर पर चढ़ थिरकती नजर आ रही हैं। कुछ ही समय पहले सामने आया एक्ट्रेस का ये वीडियो ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। अबतक इसे हजारों लाइक्स मिल चुके हैं, साथ ही ये आंकड़ा लगातार आगे बढ़ रहा है।
वीडियो को पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है,'तुम्हारे ट्रांस में…महिषासुर मर्दिनी (ड्रोप्लेक्स रीमिक्स) दोहराने पर।' निया की क्लिप पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है,'हॉटनेस ओवरलोडेड।' दूसरे ने लिखा,'आपको झलक में देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हूं।' एक अन्य लिखते हैं,'ओए राजू देखना क्या हो रहा है।' ऐसे ही बाकी फैंस भी निया की तारीफ करते हुए हार्ट और फायर वाला इमोजी ड्रॉप करते नजर आए हैं।
बता दें कि निया शर्मा जल्द ही डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 10' में नजर आएंगी। 'झलक दिखला जा 10' का प्रीमियर शनिवार 3 सितंबर, 2022 को रात 8 बजे होगा। इस शो को आप शनिवार और रविवार को कलर्स टीवी पर देख पाएंगे।
Next Story