मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा अभिनीत स्पाई सीरीज का रीमेक नहीं 'सिटाडेल' : समांथा

jantaserishta.com
7 May 2023 1:57 PM IST
प्रियंका चोपड़ा अभिनीत स्पाई सीरीज का रीमेक नहीं सिटाडेल : समांथा
x

फाइल फोटो

मुंबई (आईएएनएस)| एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु ने स्पष्ट किया कि 'सिटाडेल' का भारतीय वर्जन प्रियंका चोपड़ा अभिनीत स्पाई सीरीज का रीमेक नहीं है। सामंथा ने सोशल मीडिया पर अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। कमेंट सेक्शन पर एक यूजर ने भारतीय रुपांतर के बारे में पूछा, जिसमें वरुण धवन भी हैं।
यूजर ने लिखा: सामंथा रुथ प्रभु, मेरा एक सवाल है। प्रियंका की 'सिटाडेल' और आपके 'सिटाडेल' की कहानी एक ही है क्या? अगर आप यही कहानी को भारतीय दर्शकों के लिए कर रही हैं तो कई लोग इसे पहले ही देख चुके है। मैं थोड़ा कंफ्यूज हूं.. क्या आप स्पष्ट कर सकती हैं कि यह वही है या अलग है? यूजर को जवाब देते हुए समांथा ने कहा, यह रीमेक नहीं है!!
'द फैमिली मैन' के निर्माता राज और डीके द्वारा निर्देशित 'सिटाडेल' उसी नाम की बड़ी इंटरनेशनल सीरीज का इंडियन काउंटरपार्ट है, जिसे मूल रूप से निर्देशक जोड़ी रूसो ब्रदर्स द्वारा बनाया गया है। सीरीज के ग्लोबल वर्जन में प्रियंका चोपड़ा जोनस और रिचर्ड मैडेन हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story