CID सीजन 2: धमाकेदार ट्विस्ट के साथ लौटे ACP प्रद्युमन, दया की कनपटी पर तानी पिस्तौल

New Delhi.नई दिल्ली। 90 के दशक से फैंस की पहली पसंद रहा स्पाई थ्रिलर टीवी शो CID कुछ समय पहले ही सीजन 2 के साथ लौटा है। लेकिन नए सीजन में दर्शकों को कई नए ट्विस्ट देखने को मिले, जिसमें सबसे बड़ा बदलाव CID 2 से ACP प्रद्युमन की रहस्यमयी मौत और बाहर होना था।अब CID सीजन 2 में एक्टर शिवाजी साटम यानी ACP प्रद्युमन की वापसी हो गई है। जिसकी पुष्टि सीरियल के लेटेस्ट प्रोमो वीडियो के जरिए हुई है। CID 2 के लेटेस्ट एपिसोड में उनकी वापसी देखकर फैंस खुश और हैरान हैं।
आइए जानते हैं मामले को थोड़ा और विस्तार से।CID 2 में ACP प्रद्युमन की वापसीजब से CID सीजन 2 से ACP प्रद्युमन को हटाया गया था, तब से फैंस में शो को लेकर काफी गुस्सा था और इसकी टीआरपी में भी काफी गिरावट देखने को मिली थी। लेकिन अब उनकी वापसी से CID 2 एक बार फिर से जीवंत हो गया है। दरअसल, एक दिन पहले सोनी टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शो का एक लेटेस्ट प्रोमो वीडियो शेयर किया था।





