मनोरंजन

चंकी पांडे ने बताया, कैसे मिली उन्हें ‘आंखें’, सलमान-आमिर से है कनेक्शन

jantaserishta.com
29 Jan 2025 10:20 AM IST
चंकी पांडे ने बताया, कैसे मिली उन्हें ‘आंखें’, सलमान-आमिर से है कनेक्शन
x
मुंबई: हाल ही में रिलीज हुए शो ‘गृह लक्ष्मी’ में अभिनेता ने 1993 में आई फिल्म 'आंखें' को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कैसे फिल्म में पहले सलमान खान और आमिर खान को कास्ट किया जाना था।
अभिनेता चंकी पांडे ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से 1993 में रिलीज हुई फिल्म ‘आंखें’ पर बात की। अभिनेता ने बताया कि फिल्म पहले सलमान खान और आमिर खान को मिलने वाली थी। अभिनेता ने 'आंखें' मिलने की पीछे की कहानी को भी साझा किया।
चंकी ने बताया, “पहलाज निहलानी, सलमान खान और आमिर खान के साथ एक फिल्म बनाने वाले थे। लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला। राज संतोषी ने तब तक सलमान और आमिर के साथ ‘अंदाज अपना अपना’ लॉन्च कर दी थी, इसलिए पहलाज ने निर्णय लिया ‘मैं उनके साथ फिल्म नहीं बना सकता, शायद मैं ऐसी ही फिल्म बनाऊं लेकिन अपने स्टाइल में और अपने हीरो के साथ’। इसके बाद उन्होंने मेरे और गोविंदा के साथ ‘आंखें’ बनाई।”
उन्होंने आगे बताया, “जब उन्होंने फिल्म शुरू की, तो वे ‘अंदाज अपना अपना’ से कुछ बड़ा और बेहतर बनाना चाहते थे। उन्होंने ‘आंखें’ बनाई। वास्तव में हमने फिल्म बहुत तेजी से बनाई। हमने पूरी फिल्म 6 महीने में पूरी कर ली, क्योंकि हम ‘अंदाज अपना अपना’ से पहले सिनेमाघरों में आना चाहते थे। यह एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा थी।”
जब उनसे फिल्म से जुड़ी उनकी सबसे प्यारी यादों के बारे में पूछा गया, तो अभिनेता ने कहा, “मुझे लगता है कि मेरी सबसे प्यारी यादें गोविंदा और कादर भाई के साथ थीं, जब हमने पूरे घर के सीन्स शूट किए थे। दो बिगड़े हुए बच्चे और उनके पिता। मुझे लगता है कि वह सबसे मनोरंजक था।”
अभिनेता ने बताया, “हमने जुहू बीच, गेटवे ऑफ इंडिया जैसी जगहों पर शूट किया और फिल्म में एक बंदर सुपरस्टार था। आपको बता दूं कि उसका वेतन हमसे ज़्यादा था और उसके पास 6-7 बॉडीगार्ड थे जो उसकी देखभाल करते थे।” अभिनेता ने फिल्म को लेकर प्यार जताते हुए मजाकिया अंदाज में कहा, "मैं अपने जीवन के हर साल ‘आंखें’ बनाना पसंद करूंगा। अभी मैं चश्मा पहनता हूं और मैं अपनी आंखें भी नहीं देख पाता हूं।”
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story