
x
Mumbai मुंबई। हिंदी सिनेमा में अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को गुदगुदाने वाले चंकी पांडे और उनकी पत्नी भावना पांडे 27 साल से अपने खूबसूरत रिश्ते को संभाल रहे हैं। जब दोनों ने शादी करने का फैसला लिया था, तब अभिनेता करियर के कठिन दौर से गुजर रहे थे, लेकिन समय के साथ सब कुछ ठीक हो गया। हिंदी सिनेमा में सफलता मिलने के साथ अभिनेता को कंजूस होने का टाइटल भी मिला है, लेकिन भावना का इस बारे में कुछ और ही कहना है।
भावना पांडे को हाल ही में एक पॉडकास्ट में देखा गया, जिसका वीडियो चंकी पांडे ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में चंकी पांडे की सॉफ्ट साइड के बारे में सवाल किया जाता है, जो किसी को न पता हो। इस पर भावना कहती हैं, "बॉलीवुड में चंकी की इमेज कंजूस वाली बन चुकी है, हर कोई उनके कंजूसी के किस्से सुनाता है, लेकिन ऐसा नहीं है। असल में वे हमारे साथ बहुत अलग हैं। जब भी मुझे या मेरे बच्चों को किसी भी चीज की जरूरत पड़ी है, चंकी ने हमेशा लाकर दिया है, भले ही वह कितनी भी महंगी क्यों न हो।
उन्होंने कहा कि हमारे लिए चंकी कंजूस नहीं हैं, लेकिन हां, उनके जोक्स करने की आदत कभी-कभी परेशान कर देती है क्योंकि हर वक्त मजाक का मन नहीं होता है। कई बार लड़ाई हो जाती है। चंकी हर बात को मजाक में उड़ा देते हैं। इससे पहले भी भावना अपनी और चंकी की शादी पर खुलकर बात कर चुकी हैं। उन्होंने बताया कि माता-पिता शादी के लिए तैयार नहीं थे, क्योंकि चंकी उस वक्त करियर के कठिन दौर से गुजर रहे थे, लेकिन मेरे मन को पूरा भरोसा था कि वो हमें जिंदगी भर खुश रखेंगे और ऐसा ही हुआ।
शादी के नौ महीने 11 दिन बाद अनन्या का जन्म हुआ और उस वक्त चंकी के पास ज्यादा काम नहीं था, वे घर पर रहते थे। उस वक्त, जहां लोग कम काम की वजह से हिम्मत हार जाते हैं, तब चंकी ने पूरा समय अनन्या की परवरिश और हमारा ख्याल रखने में लगाया था। चंकी और भावना की शादी 1998 में हुई थी और आज वे दो बच्चों के माता-पिता हैं: अनन्या और रायसा पांडे। रायसा पांडे फिल्मी चकाचौंध से दूर हैं। वे बहुत अच्छा गाती हैं और अपने यूट्यूब चैनल पर सिंगिंग के वीडियो भी पोस्ट करती रहती हैं।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi newsचंकी पांडेभावना पांडेबॉलीवुडहिंदी सिनेमाकॉमिक टाइमिंगशादी27 सालअनन्या पांडेरायसा पांडेपरिवारपत्नी का अनुभवकंजूस इमेजपॉडकास्टइंस्टाग्राम वीडियोफिल्मी जीवनबच्चों की परवरिशशादी का सफररिश्तों की मजबूतीबॉलीवुड अभिनेताव्यक्तिगत जीवनपरिवारिक समर्थनखुशहाल परिवारसेलिब्रिटी जोड़े
Next Story





