मनोरंजन
Chunky Pandey Birthday : जानें मेडिकल की पढ़ाई करते-करते कैसे बने एक्टर
Bharti Sahu 2
26 Sept 2024 7:12 AM IST

x
Chunky Pandey Birthday : आज अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 26 सितंबर 1962 को मुंबई में हुआ था। चंकी पांडे Chunky Pandey का नाम आते ही कई ऐसे सितारों के नाम सामने आते हैं। जो फैंस को हंसाते रहते थे। चंकी ने शुरुआती दौर में कई बेहतरीन फिल्में कीं। चंकी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'आग ही आग' से की थी और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म के बाद चंकीChunky को फिल्म 'पाप की दुनिया' मिली। इसके बाद उन्हें कई बेहतरीन फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। चंकी को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर भी मिला। चंकी पांडे के माता-पिता दोनों ही डॉक्टर थे। उनके पिता शरद पांडे मशहूर हार्ट सर्जन थे। चंकी पांडे पर डॉक्टर बनने का बहुत दबाव था। लेकिन उनका दिल फिल्मों की दुनिया में था इसलिए उनका मेडिकल की पढ़ाई में बिल्कुल भी मन नहीं लगा। जिसके चलते चंकी Chunky मेडिकल की परीक्षा पास नहीं कर पाए। जिसके चलते वो डॉक्टर से एक्टर बन गए।
Next Story





