मनोरंजन

कोरियोग्राफर तुषार कालिया ने GF त्रिवेणी बर्मन से की सगाई, शेयर की रोमांटिक तस्वीर

Neha Dani
8 March 2022 9:28 AM GMT
कोरियोग्राफर तुषार कालिया ने GF त्रिवेणी बर्मन से की सगाई, शेयर की रोमांटिक तस्वीर
x
इंस्टाग्राम पर उन्हें करीब 70 हजार लोग फॉलो करते हैं।

बॉलीवुड के जाने माने कोरियोग्राफ और 'डांस दीवाने 3' के जज तुषार कालिया (Tushar Kalia) ने अपनी गर्लफ्रेंड त्रिवेणी बर्मन (Triveni Barman) से सगाई कर ली है। 6 मार्च 2022 को उन्होंने अपने बर्थडे के मौके पर अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड त्रिवेणी बर्मन से इंगेजमेंट की।

तुषार ने यह खुशखबरी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स के साथ शेयर की है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रोमांटिक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, 'उसने हां कर दिया। @trivenibarman, मेरे जन्मदिन पर और कुछ नहीं मांग सकता था।


अब तक का सबसे अच्छा गिफ्ट।' तुषार द्वारा शेयर किए गए पोस्ट के सामने आने के बाद ही इंडस्ट्री के उनके फ्रेंड्स ने उन्हें बधाई दी है। तुषार कालिया और त्रिवेणी बर्मन को उनकी सगाई के लिए ढेर सारी बधाई देते हैं।
आपको बता दें कोरियोग्राफर तुषार कालिया (Tushar Kalia) की होने वाली लाइफ पार्टनर त्रिवेणी बर्मन (Triveni Barman) असम की मॉडल हैं। त्रिवेणी ने साल 2017 में 'फेमिना मिस इंडिया' का खिताब भी जीता था। त्रिवेणी (Triveni Barman) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और यहां वह अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें करीब 70 हजार लोग फॉलो करते हैं।


Next Story