कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के साले जैसन वाटकिंस घर में पाए गए थे मृत, अब हुआ ये खुलासा

नई दिल्ली: पिछले दिनों बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा (Remo D'Souza) के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा था. उनके साले जेसन वॉटकिंस (Jason Watkins) ने अपने मुंबई स्थित फ्लैट पर आत्महत्या कर ली थी जिसके बाद से रेमो और उनकी पत्नी सदमें में हैं. उनदोनों को भरोसा नहीं हो रहा है कि जेसन ने ऐसा कुछ कर लिया है. पुलिस ने इस मामले में।केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है. हाल ही में Etimes में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार एक पुलिस ऑफिसर ने बताया है कि जेसन की आत्महत्या का मामले (Suicide Case) में उनके निजी कारण थे. वो काफी वक्त से डिप्रेशन में थे जिस वजह से उन्होंने अपनी जान ले ली है. उनके डिप्रेशन का दौर काफी समय से चल रहा था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





