मनोरंजन

इस फिल्म में अनिल के बजाय शाहरुख को चाहते थे चोपड़ा

SANTOSI TANDI
6 May 2024 6:19 AM GMT
इस फिल्म में अनिल के बजाय शाहरुख को चाहते थे चोपड़ा
x
मुंबई : मशहूर फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म ’12वीं फेल’ पिछले साल रिलीज हुई थी। इस कम बजट की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की। अभी तक हर ओर इसके चर्चे होते हैं। आम की तो छोड़ो बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी खास हस्तियों ने भी इस फिल्म की खूब तारीफ की। इस बीच विधु ने खुलासा किया कि उनकी पीरियड फिल्म ‘1942 : ए लव स्टोरी’ के लिए अनिल कपूर के बजाय शाहरुख खान उनकी पहली पसंद थे।
विधु ने केलॉग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में बोलते हुए कहा कि जब मैं ‘1942 : ए लव स्टोरी’ बना रहा था, तब मैंने शाहरुख का काम देखा था। रेनू ने ‘माया मेमसाब’ नाम की एक फिल्म का संपादन किया था। उसमें शाहरुख की एक छोटी सी भूमिका थी, जो मुझे पसंद आई। मैंने उन्हें ‘1942 : ए लव स्टोरी’ का ऑफर दिया था। मैं उन्हें भूमिका की पेशकश करने वाला पहला व्यक्ति था। वह तब स्टार नहीं थे।
खास बात ये है कि शाहरुख को ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ भी करनी थी, जो राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन की पहली फिल्म थी। हालांकि पीठ की सर्जरी के कारण शाहरुख को फिल्म से हटना पड़ा। आखि‍रकार दोनों ने पिछले साल रिलीज हुई इमिग्रेशन ड्रामा ‘डंकी’ में साथ काम किया।
Next Story