मनोरंजन

फिल्मों में आने से पहले Chitrangada Singh की हो चुकी थी शादी, अब अकेले कर रहीं बेटे की परवरिश

Rounak Dey
28 March 2023 8:48 AM IST
फिल्मों में आने से पहले Chitrangada Singh की हो चुकी थी शादी, अब अकेले कर रहीं बेटे की परवरिश
x
वह एक सिंगल मदर के तौर पर अपने बेटे की परवरिश कर रही हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। वैसे तो उन्हें कम ही फिल्मों मे देखा गया है, लेकिन आज भी वह अपनी हॉटनेस से लाखों दिलों पर राज करती हैं। लेकिन उनके बारे शायद ही कुछ लोग ये जानते होंगे की, यंग एंड खूबसूरत दिखने वाली चित्रांगदा सिंह एक बेटे की मां है।
चित्रांगदा ने ऐसे रखा फिल्मों में कदम
चित्रांगदा सिंह आर्मी ऑफिसर की बेटी हैं। उनके भाई दिग्विजय सिंह गोल्फर हैं। अभिनेत्री ने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से गृह विज्ञान में ग्रेजुएशन किया है। कॉलेज के दिनों से ही चित्रांगदा मॉडलिंग करने लगी थीं। इस दौरान उन्हें कई बड़े विज्ञापन मिले। अल्ताफ राजा की एल्बम तुम तो ठहरे परदेसी से चित्रांगदा पहली बार लोगों की नजरों में आईं। बॉलीवुड में उन्होंने फिल्म सॉरी भाई से कदम रखा।
एक बेटे की मां है चित्रांगदा सिंह
चित्रांदगा सिंह फिल्मों में आने से पहले से ही शादी शुदा थीं। एक्ट्रेस ने इंडियन गोल्फर ज्योति रंधावा से 2001 में शादी की थी। दोनों बचपन के दोस्त थे, और इंडियन आर्मी की एक रेजिमेंट थे। ज्योति ने चित्रांगदा को पहली बार उनके घर पर ही देखा था। जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे को करीब 5 साल तक डेट किया और 2001 में शादी कर ली। जिसके बाद चित्रांगदा ने 2008 में बेटे जोरावर को जन्म दिया। शादी के बाद चित्रांगदा अपना करियर बनाने के लिए मुबंई आ गई और उनके पति दिल्ली में रहते थे। इसी वजह से दोनों के बीच दूरियां बढ़ी और फिर दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। शादी के 13 साल बाद 2014 में चित्रांगदा ने पति से तलाक ले लिया। जिसके बाद अब बेटे की कस्टडी उन्ही के पास है और वह एक सिंगल मदर के तौर पर अपने बेटे की परवरिश कर रही हैं।

Next Story