
x
Entertainment मनोरंजन : बाॅलीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह हालिया रिलीज फिल्म 'हाउसफुल 5' में नजर आ रही हैं। इसी बीच डिजिटल से खास बातचीत में एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री में वर्किंग महिलाओं के लिए 8 घंटे की शिफ्ट को लेकर अपनी राय रखी।
एक्ट्रेस ने कहा, 'मुझे लगता है कि सबका अपना-अपना माइंडसेट होता है। अपनी पसंद होती है। कोई भी किसी की चॉइस पर सवाल नहीं उठा सकता। लेकिन अगर आप सेट पर आ रहे हैं, चाहे आप मेल एक्टर हों या फीमेल, हम एक क्वालिटी की उम्मीद करते हैं। इसलिए वहां सबकी बराबर जिम्मेदारी होनी चाहिए। काम का मतलब काम होता है। मुझे लगता है कि मेल या फीमेल, इससे फर्क नहीं पड़ता। काम की जिम्मेदारी सबकी होती है।'
चित्रांगदा ने आगे बताया, 'मैंने खुद सात साल का ब्रेक लिया था। जब मेरा बेटा हुआ, मैंने पूरा काम छोड़ दिया। इससे मेरे करियर पर असर पड़ा। लेकिन वो मेरी चॉइस थी। ये एक पर्सनल चॉइस थी। कोई उस पर सवाल नहीं उठा सकता। हर किसी की प्रायोरिटी होती है।' वर्किंग महिलाओं के लिए 8 घंटे की शिफ्ट की मांग पर इंडस्ट्री में कई पर्सनालिटीज ने अपनी बात रखी है।
कबीर खान ने दीपिका पादुकोण का समर्थन करते हुए कहा कि अगर आमिर और अक्षय को 8 घंटे मिल सकते हैं, तो दीपिका को क्यों नहीं?
सुरवीन चावला ने कहा कि किसी महिला की पर्सनल पैशन को सिर्फ इसलिए रोक देना कि वो मां बन गई है - ये सही नहीं है।
राणा दग्गुबाती का मानना है कि 8 घंटे की मांग ठीक है, लेकिन किसी पर दबाव नहीं होना चाहिए। वहीं डायरेक्टर तारुण मनसुखानी ने कहा कि शिफ्ट पहले से तय होनी चाहिए, वरना शूटिंग में दिक्कत आती है।
Tagsमांचित्रांगदा सिंहब्रेककरियरअसरmotherchitrangada singhbreakcareerimpactजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





