मनोरंजन
चिंकी मिंकी ने अंग्रेजी सॉन्ग पर किया जबरदस्त डांस, बार-बार देखा जा रहा ये VIDEO
Shubhra Nandy
22 Dec 2020 1:04 PM IST

x
‘द कपिल शर्मा शो’ की चिंकी मिंकी यानी सुरभि और समृद्धि इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रही हैं.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| 'द कपिल शर्मा शो' की चिंकी मिंकी (Chinki Minki) यानी सुरभि और समृद्धि (Surabhi Samriddhi) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रही हैं. वह अकसर अपने स्टाइल और अपने डांस को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं. चिंकी मिंकी का एक वीडियो खूब सुर्खियां भी बटोर रहा है, जिसमें वह अंग्रेजी गाने पर जबरदस्त अंदाज में थिरकती हुई दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो को चिंकी मिंकी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक करीब एक लाख से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है. इसके साथ ही फैंस भी चिंकी मिंकी के इस वीडियो पर कमेंट करते नहीं थक रहे हैं.
चिंकी मिंकी (Chinki Minki) के इस डांस वीडियो में उनकी एनर्जी और स्टेप कमाल के लग रहे हैं. वीडियो को इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर करते हुए चिंकी मिंकी ने लिखा, "अपने पसंदीदा के साथ डांस कर रही हूं." सुरभि समृद्धि यानी चिंकी मिंकी के इस वीडियो को लेकर फैंस भी उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं. बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब दोनों ने अपने डांस से यूं सबका ध्यान खींचा हो. इससे पहले भी चिंकी मिंकी अपने कई वीडियो को लेकर चर्चा में आ चुकी हैं. अपने एक वीडियो में चिंकी मिंकी ने अपने रूम का टूर भी करवाया था.
चिंकी मिंकी (Chinki Minki) यानी सुरभि समृद्धि (Surabhi Samriddhi) जल्द ही सब टीवी पर आने वाले शो हीरो में मुख्य भूमिका अदा करती हुई नजर आएंगी. इस शो में वह स्वीटी और मिठी का किरदार अदा करेंगी. चिंकी मिंकी के करियर की बात करें तो उन्होंने द कपिल शर्मा शो से अपनी जबरदस्त पहचान बनाई थी. इस शो में दोनों की एक्टिंग को देख कपिल शर्मा और अर्चना पूरन सिंह भी हैरान रह गए थे. इसके अलावा चिंकी मिंकी का एक यू-ट्यूब चैनल भी है, जिसमें वह अपने डांस वीडियो शेयर करती हैं. वहीं, इंस्टाग्राम पर भी जल्द ही चिंकी मिंकी के फॉलोअर्स की संख्या 50 लाख होने वाली है.
Next Story





