मनोरंजन

चिंकी मिंकी ने शेयर की डांस video, 'गो बेड बीच' पर झूमती आई नजर

Shubhra Nandy
1 July 2021 11:30 AM IST
चिंकी मिंकी ने शेयर की डांस video, गो बेड बीच पर  झूमती आई नजर
x
चिंकी मिंकी यानी सुरभि समृद्धि के सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं. उनके डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जाते हैं.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | चिंकी मिंकी यानी सुरभि समृद्धि के सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं. उनके डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जाते हैं. दोनों बहनों की जोड़ी लोगों को खूब भाती है. चिंकी मिंकी अकसर अपने फैन्स लिए नए-नए गानों पर डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं. फैन्स भी उनके इन डांस वीडियो का इंतजार करते हैं. चिंकी मिंकी यानी सुरभि समृद्धि ने फिर एक और डांस वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों बहनें फेमस अंग्रेजी गाने 'गो बेड बीच' पर झूमती नजर आ रही हैं. सुरभि समृद्धि का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

चिंकी मिंकी ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है इस वीडियो में चिंकी मिंकी अंग्रेजी गाने 'गो बेड बीच' पर शानदार डांस करती नजर आ रही हैं. वीडियो में उनके साथ उनके कोरियोग्राफर आदिल खान भी उनके साथ डांस करते नजर आ रहे हैं. इन वीडियो में तीनों के डांस स्टेप बिलकुल एक जैसे हैं. तीनों एक दूसरे से ताल से ताल मिलाते नजर आ रहे हैं. उनके इस वीडियो को फैन्स भी खूब पसंद कर रहे हैं. इस डांस वीडियो पर अब तक 524 हजार व्यूज आ चुके हैं. साथ ही 77 हजार लाइक और 625 कमेंट भी आ चुके हैं.

बता दें कि, सुरभि और समृद्धि सोशल मीडिया पर हमेशा बनी रहती हैं. सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स की संख्या भी लाखों में है. ये दोनों जुड़वां बहनें हैं. वहीं उनके करियर की बात करें तो, दोनों ने 'द कपिल शर्मा शो' से इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है. इस शो में दोनों की एक्टिंग को देख कपिल शर्मा और अर्चना पूरन सिंह भी हैरान रह गए थे.


Next Story