मनोरंजन
चिंकी-मिंकी ने किया ऐसा जबरदस्त डांस, आग की तरह वायरल हुआ VIDEO
Shubhra Nandy
19 Jun 2021 3:14 PM IST

x
कपिल के शो से फेमस हुईं चिंकी-मिंकी के वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचाते हैं. जुड़वा बहनों की जोड़ी सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव है
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | कपिल के शो से फेमस हुईं चिंकी-मिंकी के वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचाते हैं. जुड़वा बहनों की जोड़ी सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव है और अक्सर अपने पोस्ट साझा करते हुए देखी जाती हैं. बहुत ही कम समय में चिंकी-मिंकी उर्फ सुरभि-समृद्धि के इंस्टाग्राम पर 7 मिलियन से भी ज्यादा चाहने वाले हो गए हैं. चिंकी-मिंकी का एक लेटेस्ट डांस वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों बहनें मनिंदर बुट्टर के गाने 'यार मेरा बेवफाइयां करदा है' पर जबरदस्त अंदाज में डांस करती हुई नजर आ रही हैं.
चिंकी-मिंकी ने अपने इस डांस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि, 'इस गाने से प्यार हो गया है'. वहीं, फैन्स भी उनके इस वीडियो को खासा पसंद कर रहे हैं. एक यूजर ने चिंकी-मिंकी की तारीफ करते हुए लिखा है, 'जुड़वा बहनों ने आग लगा दी'. तो वहीं एक और यूजर लिखते हैं, 'ये गाना तो हमें भी बहुत पसंद है...वैसे आप दोनों ने डांस बहुत कमाल का किया है'. चिंकी-मिंकी के इस डांस वीडियो को अब तक 1 लाख से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है.
इससे पहले भी सुरभि-समृद्धि का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिसमें दोनों 'पिंड खाली लगदा' गाने पर शानदार डांस करती हुई देखी गई थीं. गौरतलब है कि जुड़वा बहनें पहली बार कपिल शर्मा के शो में नजर आई थीं और तभी से लोगों की फेवरेट बन गई थीं. शो से पॉपुलर हुईं चिंकी-मिंकी पर आज लोग खूब प्यार लुटाते हैं.
Next Story





