मनोरंजन

चीनी कम फेम चाइल्ड आर्टिस्ट स्विनी खरा ने बॉयफ्रेंड से की सगाई, पिंक लहंगे में बेहद खूबसूरत दिखी एक्ट्रेस

Neha Dani
2 March 2023 7:07 AM GMT
चीनी कम फेम चाइल्ड आर्टिस्ट स्विनी खरा ने बॉयफ्रेंड से की सगाई, पिंक लहंगे में बेहद खूबसूरत दिखी एक्ट्रेस
x
साल 2016 में एक्ट्रेस ने फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में काम किया। अपने 11 साल लंबे करियर में एक्ट्रेस ने 11 फिल्में और 4 टीवी शोज किए।
एक्ट्रेस स्विनी खरा इस समय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। एक्ट्रेस ने अपने ब्वॉयफ्रेंड उर्विश देसाई से सगाई कर ली है, जिसकी तस्वीरें स्विनी खरा ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो काफी पसंद की जा रही हैं।
तस्वीरों में स्विनी खरा पिंक कलर के लहंगे में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने डायमंड जूलरी पहनी हुई है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही है। वहीं उर्विश देसाई ब्लैक कोर्ट पैंट में हैंडसम लग रहे हैं।
उर्विश देसाई घुटनों पर बैठकर स्विनी को रिंग पहनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। अन्य तस्वीरों में दोनों डांस करते हुए और एक-दूसरे पर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं और शुभकामनाएं दे रहे हैं।
बता दें स्विनी खरा ने छोटी सी उम्र में ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। एक्ट्रेस अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'चीनी कम' में नजर आईं थीं। इसमें एक्ट्रेस के काम को काफी पसंद किया गया था।
इसके बाद एक्ट्रेस ने फिल्म 'परिणीता' में काम किया। वहीं शो 'बा बहू और बेबी' से स्विनी ने टीवी की दुनिया में कदम रखा। साल 2016 में एक्ट्रेस ने फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में काम किया। अपने 11 साल लंबे करियर में एक्ट्रेस ने 11 फिल्में और 4 टीवी शोज किए।

Next Story