फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सभी सेलेब्स के बच्चे जाएंगे अंदर, मीका सिंह के ट्वीट से मचा बवाल

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान मामले में आए दिन नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं। वहीं, आर्यन की जमानत अर्जी भी कई बार रिजेक्ट हो चुकी है। इस मामले पर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई सेलेब्स इंटरव्यूज और सोशल मीडिया के जरिए खुलकर अपनी राय जाहिर करते दिखाई दे रहे हैं लेकिन कई सेलेब्स ऐसे भी हैं, जिन्होंने आर्यन की गिरफ्तारी को लेकर चुप्पी साध रखी है। हाल ही में मीका सिंह ने बॉलीवुड सेलेब्स की क्लास लगाई है। उन्होंने पोस्ट के जरिए चुप्पी साधे रखने वाले सेलेब्रिटीज पर नाराजगी जाहिर की है। दरअसल, फिल्ममेकर संजय गुप्ता ने ट्वीट करते हुए लिखा- 'शाहरुख खान ने अपनी फिल्मों के जरिए इंडस्ट्री के कई हजार लोगों को नौकरी दी है। वो इंडस्ट्री के हर कॉज के लिए हमेशा खड़े रहे हैं और इस क्राइसेस के वक्त उसी इंडस्ट्री की चुप्पी शर्मनाक है'। मीका सिंह ने संजय के पोस्ट पर कमेंट करते हुए उन बॉलीवुड सितारों की क्लास लगाई है, जिन्होंने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी पर चुप्पी साधे रखी है। यहां दखें मिका सिंह का ट्वीट-
मीका सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा- 'आप बिल्कुल सही बोल रहे हैं। वो सभी ड्रामा देख रहे है और एक शब्द भी नहीं बोल रहे हैं। मैं शाहरुख खान के साथ आर्यन खान को जमानत मिल जानी चाहिए। मुझे लगता है कि इंडस्ट्री में सबके बच्चे एक बार अंदर जाएंगे, तब जाके ये एकता दिखाएंगे'।
You are absolutely right brother, they all are watching the drama and cannot say even a single word. I'm with @iamsrk. #AryanKhan should be given bail. I think industry mein sabke bache ek baar andar jaayenge, tab jaake yeh unity dikhanyenge. https://t.co/DRYyyTxCkE
— King Mika Singh (@MikaSingh) October 25, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





