मनोरंजन

'छोटा सिंह आ गया है'... 'छावा' फेम विनीत कुमार के घर गूंजी किलकारी

jantaserishta.com
27 July 2025 2:45 PM IST
छोटा सिंह आ गया है... छावा फेम विनीत कुमार के घर गूंजी किलकारी
x
मुंबई: हिंदी सिनेमा में अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाले अभिनेता विनीत कुमार सिंह के लिए यह साल का सबसे खास और यादगार बन गया है। अभिनेता ने सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों को बड़ी खुशखबरी दी, जिससे उनके फैंस भी बेहद खुश हो गए। दरअसल, 46 वर्षीय अभिनेता पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी, रुचिरा सिंह, ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है।
इस खुशी का इजहार करते हुए विनीत कुमार सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने अपने नवजात बेटे का स्वागत करते हुए कहा, "भगवान की दया हम पर बरसी है। दुनिया वालों, छोटा सिंह आ गया है और पहले ही दिन से दिल चुरा रहा है। इस बेहद अनमोल और नन्ही खुशी के लिए हम भगवान को धन्यवाद कहते हैं। विनीत और रुचिरा।" उनके पिता बनने की खबर ने उनके फैंस को खुशियों से भर दिया है। सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने का सिलसिला जारी है। लोग नवजात बेटे के लिए प्यार और आशीर्वाद भेज रहे हैं।
एक फैन ने कमेंट में लिखा, "छोटे सिंह के स्वागत के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं! भगवान उसे हमेशा खुश रखे!" वहीं, कई फैंस ने विनीत के पिता बनने को उनके जीवन का सबसे खूबसूरत पल बताया और लिखा, "अब तुम और भी महान बन गए हो, बधाई हो विनीत भाई!" कुछ फैंस ने तो मजाकिया अंदाज में कमेंट्स किए और लिखा, "अब तो तुम नए रोल के लिए पूरी तरह तैयार हो, पापा की भूमिका में!"
इसके अलावा, कुछ फैंस ने रुचिरा सिंह को भी शुभकामनाएं दी और लिखा, "रुचिरा को भी ढेर सारी बधाइयां, भगवान आपके घर में हमेशा खुशियां लाए।" बता दें कि विनीत और रुचिरा की शादी 2021 में हुई थी, और अब चार साल बाद उनकी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी में एक नन्हा सदस्य जुड़ गया है।
विनीत कुमार सिंह ने इस साल रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'छावा' से एक खास पहचान बनाई। विक्की कौशल की इस फिल्म में उन्होंने कवि कलश का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने काफी सराहा। इसके अलावा, वह फिल्म 'जाट' जैसी और भी कई बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story