मनोरंजन
सोशल मीडिया पर छाया सुहाना खान का 'ऑल ब्राउन लुक', फोटोज हो रही जमकर वायरल
Rounak Dey
21 Dec 2020 9:41 AM IST

x
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और गौरी खान की लाडली बेटी सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने लगी हैं।
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और गौरी खान की लाडली बेटी सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने लगी हैं। वह अक्सर अपनी बोल्ड और ग्लैमरस फोटोज फैन्स संग शेयर करती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग भी है। हाल ही में सुहाना ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें उन्हें ब्राउन आउटफिट में देखा जा सकता है।
सुहाना खान ने फोटोज शेयर करते हुए कॉफी मग बनाए हैं। सुहाना खान की इन फोटोज पर तीन लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। धीरूभाई इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई करने वालीं सुहाना खान हाल ही में दुबई से अपने पिता शाहरुख के 55वें जन्मदिन के बाद मुंबई वापस लौटी हैं। सुहाना ने पिता के जन्मदिन के सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर फैन्स के साथ शेयर की थीं। सुहाना खान इंस्टाग्राम पर जहां अपने फैन्स के साथ तस्वीरें शेयर करती हैं, वहीं ट्रोल्स को करारा जवाब देने से भी वह नहीं चूकतीं। सितंबर में जब कुछ ट्रोल्स ने उन्हें 'काली' कहा तो उन्होंने उनको करारा जवाब दिया और भेजे गए मैसेजों के स्क्रीनशॉट पोस्ट में कॉमेंट के तौर पर डाले थे।
सुहाना खान के लुक्स के साथ ही फैन्स उनकी फिटनेस की भी काफी तारीफ करते रहे हैं। बीते साल ही सुहाना खान ने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया था। कोरोना काल में कई महीनों तक घर पर ही रहने के बाद शाहरुख खान अपनी फैमिली के साथ हाल ही में दुबई में अपनी आईपीएल टीम कोलकाता नाइटराइडर्स की हौसलाफजाई करने के लिए गए थे। उनके साथ पत्नी गौरी खान के अलावा बेटे आर्यन, सुहाना खान और सबसे छोटे बेटे अबराम भी थे।
Next Story





