मनोरंजन

कटरीना कैफ की फिल्म पर छाया कोरोना का कहर, पहली बार विजय सेतुपति संग आएंगी नजर

Rounak Dey
5 Jan 2022 4:12 PM IST
कटरीना कैफ की फिल्म पर छाया कोरोना का कहर, पहली बार विजय सेतुपति संग आएंगी नजर
x
अभिनेत्री कटरीना कैफ मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं।

कोरोना की पहली और दूसरी लहर में सबसे ज्यादा नुकसान फिल्म इंडस्ट्री को हुआ है। एक बार फिर से देशा में लगातार बढ़ रहे कोरोना केसों के चलते फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन किया जा चुका है और फिल्म की शूटिंग शेड्यूल को रद्द कर आगे बढा दिया गया है। इसी बीच साउथ के सुपर स्टार विजय सेतुपति और कटरीना कैफ की फिल्म मैरी क्रिसमस की दिल्ली शेड्यूल की शूटिंग को रद्द कर दिया गया है।

रद्द हुई मैरी क्रिसमस की शूटिंग
ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म मैरी क्रिसमस की शूटिगं को इसी महीने में शुरू किया जाना था। लेकिन दिल्ली तेजी से बढ़ रहे कोरोना केस को ध्यान में रखते हुए फिल्म निर्मताओं ने दिल्ली शेड्यूल की शूटिगं को रद्द कर आगे बढ़ाने का फैंसला किया है।
आपको बता दें कि विजय सेतुपति और कटरीना कैफ की इस फिल्म की शूटिंग को पिछले साल क्रिसमस के मौके पर बड़े पैमाने पर शूट को शूरू किया गया था। फिल्म के पहले शेड्यूल को मुंबई में शूट किया गया था। पिछले साल क्रिसमस के मौके पर महूशर फिल्म निर्माता और निर्देशक श्रीराम राघवन ने अपनी आगामी फिल्म मैरी क्रिसमस की घोषणा की थी। फिल्म में साउथ के सुपरस्टार विजय सेतुपति के साथ अभिनेत्री कटरीना कैफ मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं।


Next Story