मनोरंजन

Chhava, विक्की कौशल का रोल देखकर भावुक हुए फैंस

Nilmani Pal
16 Feb 2025 3:40 PM IST
Chhava, विक्की कौशल का रोल देखकर भावुक हुए फैंस
x

लोग कहते हैं अगर हौसले बुलंद हों, तो सफलता जरूर मिलती है। विक्की कौशल की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। मुंबई के एक छोटे से घर से निकलकर बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाले विक्की आज इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में गिने जाते हैं। उनकी नई फिल्म छावा जबरदस्त हिट हो रही है और इससे उनका स्टारडम भी काफी बढ़ गया है। आइए, एक नजर डालते हैं उनके फिल्मी सफर पर।

विक्की कौशल का जन्म एक साधारण परिवार में हुआ था। उनके पापा शाम कौशल बॉलीवुड में स्टंट डायरेक्टर थे, लेकिन विक्की को खुद अपनी पहचान बनानी पड़ी। उन्होंने गैंग्स ऑफ वासेपुर (2012) में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया। इसके बाद उन्होंने छोटे-छोटे रोल किए, लेकिन मसान’ (2015) से बतौर लीड एक्टर उनकी जर्नी शुरू हुई।

विक्की के लिए साल 2018 किसी वरदान से कम नहीं था। इस साल उनकी दो बड़ी फिल्में आईं राज़ी और संजू,राज़ी में वह आलिया भट्ट के साथ नजर आए और उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया।संजू में उन्होंने संजय दत्त के बेस्ट फ्रेंड का रोल निभाया, जो फैंस को बहुत पसंद आया।इन्हीं फिल्मों ने विक्की को लोगों की नज़रों में लाकर खड़ा कर दिया।

इसके बाद आई उरी द सर्जिकल स्ट्राइक(2019) जिसने विक्की के करियर को नई ऊंचाइयां दीं। फिल्म ने 244.2 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन किया और विक्की का डायलॉग हाउज़ द जोश? लोगों की ज़ुबान पर चढ़ गया। इस फिल्म के बाद विक्की सुपरस्टार बन गए। विक्की ने अब तक 14 फिल्मों में काम किया है। इनमें से7 फ्लॉप, 6 हिट और 1 एवरेज रही हैं। अब विक्की की फिल्म छावा उनके करियर की सबसे बड़ी हिट बनने वाली है। इस फिल्म ने पहले ही दिन 33.1 करोड़ कमा लिए, जो उनकी किसी भी फिल्म से ज्यादा है। पहले वीकेंड पर 100 करोड़ पार करने की उम्मीद है।इस फिल्म में विक्की ने कुछ अलग किया है।ऐसा रोल जो उन्होंने पहले कभी नहीं किया था। उनकी परफॉर्मेंस शानदार है और फैंस को भी काफी पसंद आ रही है। फिल्म के शुरुआती कलेक्शन को देखकर लग रहा है कि यह उनकी सबसे बड़ी हिट बन सकती है। विक्की ने इस फिल्म में शानदार परफॉर्मेंस दी है।और फैंस उनकी अगली फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं।


Next Story