मनोरंजन

Chhath Geet: Khesari Lal Yadav का छठ गीत 'नारियल' हुआ रिलीज, मिले इतने व्यूज

Rounak Dey
20 Oct 2022 3:26 AM GMT
Chhath Geet: Khesari Lal Yadav का छठ गीत नारियल हुआ रिलीज, मिले इतने व्यूज
x
41 हजार लोगों ने अबतक इस गाने पर लाइक का बटन दबाया है। वहीं इसे 1 लाख से ज्यादा व्यूज भी मिल चुके हैं।
Khesari Lal Yadav Chhath Song 2022: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की लोकप्रियता दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। उनके गानों को सभी लोग पसंद कर रहे हैं। बता दें कि खेसारी का कोई भी इंटरनेट पर आते ही छा जाता है इसलिए उनके फैंस उन्हें ट्रेंडिंग स्टार कहते हैं। खेसारी लाल यादव का एक छठ गीत 'नारियल' (Nariyal ) सामने आया है। इस गाने को 'Saregama Hum Bhojpuri' ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है। इस वीडियो सॉन्ग में खेसारी लाल यादव के साथ शिल्पी राघवानी भी नजर आ रही हैं। दोनों की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आ रही है। बता दें कि इस गाने में मशहूर सिंगर शिल्पी राज ने भी अपनी सुरीली आवाज दी है। यह सॉन्ग इंटरनेट वर्ल्ड में आग की तरह फैल रहा है। 41 हजार लोगों ने अबतक इस गाने पर लाइक का बटन दबाया है। वहीं इसे 1 लाख से ज्यादा व्यूज भी मिल चुके हैं।


Next Story