मनोरंजन
चेतन अहिंसा की मुश्किलें बढ़ीं, OCI कार्ड रद्द करने पर कर्नाटक हाई कोर्ट ने बरकरार रखी रोक
Rounak Dey
3 Jun 2023 12:33 AM IST

x
द्वारा पारित एक आदेश पर अंतरिम रोक बढ़ा दी।
कन्नड़ एक्टर और एक्टिविस्ट चेतन कुमार बीते कुछ दिनों से लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसके पीछे अभिनेता द्वारा हिंदुत्व पर किया गया एक विवादित ट्वीट है। हिंदुत्व पर ट्वीट करने के बाद अभिनेता कानूनी पचड़ों में पड़ गए थे। उनके खिलाफ एक्शन लिया गया और उन्हें गिरफ्तार किया गया था। जहां बीते दिनों बताया गया था कि चेतन कुमार का ओवरसीज सिटीजनशिप ऑफ इंडिया (ओसीआई) कार्ड भारत सरकार ने रद्द कर दिया है, वहीं अब खबर है कि कर्नाटक उच्च न्यायालय ने रोक को बरकरार रखा है।
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, चेतन कुमार ने दावा किया था कि उनका ओवरसीज सिटीजनशिप ऑफ इंडिया (ओसीआई) कार्ड भारत सरकार ने रद्द कर दिया है। अभिनेता ने केंद्र सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले पर उच्च न्यायालय में अपील दायर की थी, जिसके तहत आज सुनवाई की गई और फैसला भी सुनाया गया।
चेतन अंहिसा के नाम से मशहूर अभिनेता के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह कन्नड़ फिल्मों में काम करते रहे हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से चेतन कुमार किसी न किसी बात को लेकर विवादों में रहे हैं। कभी हिजाब मामले में कर्नाटक हाई कोर्ट के जज के खिलाफ ट्वीट करना तो कभी हिंदुत्व पर। वह किसी न किसी कानूनी पचड़ों में पड़ ही जाते हैं।
Next Story





