मनोरंजन

दूसरे दिन भी जारी 'छावा' की दहाड़, बॉक्स ऑफिस पर इतना रहा कलेक्शन

Harrison
16 Feb 2025 7:35 PM IST
दूसरे दिन भी जारी छावा की दहाड़, बॉक्स ऑफिस पर इतना रहा कलेक्शन
x
Mumbai मुंबई। बॉलीवुड में पिछले कुछ समय से ऐसी फिल्में नहीं आ पा रही थीं जो ऑडियंस को थिएटर्स में पहुंचने के लिए मजबूर कर दें. फिल्में आती थीं, लोग देखते थे और भूल जाते थे. लेकिन अब विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना की पीरियड ड्रामा फिल्म 'छावा' ने मानो वो कमी पूरी कर दी है. लोग उनकी फिल्म देखने के लिए भारी संख्या में थिएटर्स पहुंच रहे हैं. पहले दिन धमाकेदार कमाई करने के बाद, फिल्म ने दूसरे दिन भी गर्दा उड़ा दिया है. विक्की कौशल ने अपने करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग करने के बाद, दूसरे दिन भी कमाई के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं. 'छावा' ने पहले दिन 31 करोड़ रुपये की कमाई करने के बाद, दूसरे दिन भी जबरदस्त कमाई की है.
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'छावा' ने अपने दूसरे दिन करीब 36.5 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है, जिससे इसका 2 दिन में टोटल नेट कलेक्शन 67.5 करोड़ रुपये हो गया है. हालांकि ये आंकड़े अभी फाइनल नहीं हैं. विक्की ने इसी के साथ अपनी पिछली रिलीज हुई फिल्म 'बैड न्यूज' के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पछाड़ दिया है. 'बैड न्यूज' ने कुल 66 करोड़ रुपये की कमाई की थी. छावा की बात करें तो फिल्म को हर तरफ से पॉजिटिव रिव्यूज ही मिल रहे हैं. महाराष्ट्र में इस फिल्म का क्रेज इतना है कि ज्यादातर शोज हाउसफुल जा रहे हैं. शनिवार को फिल्म की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 50% रही, जिसमें से ज्यादा पब्लिक नाइट शोज देखने पहुंची. ऐसा माना जा रहा है कि अगर फिल्म इसी रफ्तार से चलती रही, तो वीकेंड खत्म होने तक ये 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी टच कर सकती है.
Next Story