मनोरंजन

चारु असोपा की बेटी जियाना को हुई गंभीर बीमारी, आधी रात में हाॅस्पिटल भागीं सुष्मिता सेन की भाभी

Neha Dani
28 July 2022 5:29 AM GMT
चारु असोपा की बेटी जियाना को हुई गंभीर बीमारी, आधी रात में हाॅस्पिटल भागीं सुष्मिता सेन की भाभी
x
लेकिन उस समय आपको धैर्य की जरूर है।'

एक्ट्रेस चारू असोपा इन दिनों पति राजीव सेन से तलाक की खबरों को लेकर लगातार खबरों में हैं। चारू राजीव सेन से अलग रह रही हैं। इन सबके बीच चारू पर मुसीबतों का पहाड़ गिर गया है। चारू ने हाल ही में खुलासा किया है कि उनकी नन्ही सी बेटी जियाना गंभीर बीमारी से जूझ रही है। जियाना के हाथ-पैर, मुंह और गले के अंदर छाले हो गए हैं, जिसकी वजह से वो बहुत ज्यादा परेशान है। तकलीफ बढ़ने पर वो बेटी को आधी रात में हॉस्पिटल लेकर भागीं और ये सब उन्होंने अकेले मैनेज किया। चारु ने नई मांओं के लिए एक मैसेज भी किया कि कभी हिम्मत मत हारना।



अपनी नन्ही सी जान की ऐसी हालत देख चारू काफी परेशान हैं। उन्होंने वीडियो के अपने दर्द को फैंस के साथ शेयर किया। बेटी के बारे बात करते हुए चारू ने कहा- 'जियाना हाथ, पैर और मुंह की बीमारी से पीड़ित है। मैं हर पल उसके साथ हूं। मैं नहीं चाहती कि वो इस समय अकेला महसूस करे। उसके चेहरे, पैर, हाथ और गले के अंदर छाले हैं। वो कुछ भी नहीं खा पा रही है। वो हर समय बस रो रही है।'


चारू ने आगे कहा-'जियाना बुरी तरह रो रही थी, वो चुप नहीं हो रही थी। फिर डॉक्टर से बात करने के बाद उसे दवा दी, जिससे उसे थोड़ा आराम मिला। वो सो गई, लेकिन करीब 2 घंटे बाद वो उठी और फिर रोने लगी। इसके बाद मैं रात में 2:30 बजे उसे हॉस्पिटल लेकर गई।'


अपनी बात जारी रखते हुए एक्ट्रेस बोलीं- 'क्योंकि मैं अकेले हूं जियाना के साथ में मुझे ऐसा लगा कि मैं कैसे हैंडल करूंगी और क्या करूंगी लेकिन फिर मैंने हिम्मत जुटाई। हालांकि मैं छोटी सी चीज की वजह से पैनिक हो गई और रोने लगी। मैं घबरा गई थी लेकिन मैंने फिर हिम्मत जुटाई और ड्राइव करते हुए हॉस्पिटल गई।'लाइफ में बहुत चुनौतियां आती हैं, लेकिन उस समय आपको धैर्य की जरूर है।'

Next Story