मनोरंजन
चारू असोपा ने दिखाया लाडली Ziana का चेहरा, व्हाइट कलर बेबी सूट में लगी क्यूट
Rounak Dey
1 Feb 2022 7:01 PM IST

x
यहां वह अपनी फैमिली से फैन्स को रूबरू कराती रहती हैं।
बाॅलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की भाभी और मेरे अंगने फेम चारू असोपा इन दिनों अपनी मदरहुड लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं। चारू असोपा ने साल 1 नवंबर 2021 में बेटी को जन्म दिया था। उन्होंने अपनी लाडली का नाम Ziana रखा है। अब Ziana 3 महीने की हो गई हैं। इस खास मौके पर उन्होंने बेटी Ziana की प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं जो इस समय चर्चा का विषय हैं।
तस्वीरों में चारू अपनी लाडली को बाहों में उठाए हैं। ये पहली बार है जब चारू ने अपनी बेटी का चेहरा फैंस को दिखाया हो।
उन्होंने लाडली संग तीन तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में चारू नीली रंग की साड़ी पहने नजर आ रही हैं और उनकी गोद में हैं। इस दौरन जियाना व्हाइट कलर बेबी सूट में क्यूट लग रही हैं।
वह जियाना का माथा चूम उनपर खूब प्यार लुटा रही हैं। दूसरी तस्वीर में चारू कुर्सी पर बैठी हैं। वहीं जियाना गोद में हैं।
तीन तस्वीरें शेयर कर ऐक्ट्रेस ने कैप्शन भी लिखा-'हैप्पी थ्री मंथ्स मेरी जान, किसी की नजर न लगे। इस दुनिया में किसी भी चीज से ज्यादा तुमसे प्यार करती हूं।' तस्वीर शेयर करने के बाद कइयों ने बधाई दी तो फैन्स ने भी बेटी के चेहरे पर अपनी-अपनी राय देनी शुरू कर दी।
चारू ने 2019 में सुष्मिता सेन के छोटे भाई राजीव सेन से शादी की थी। और नवंबर, 2021 में बेटी को जन्म देने के बाद एक्ट्रेस ने काफी वेट पुटऑन कर लिया था। इस वजह से उन्होंने वर्कआउट करना भी शुरू कर दिया था। इसके बारे में उन्होंने अपन व्लॉग में बताया भी था
बता दें कि चारू 'मेरे अंगने में', 'अकबर का बल बीरबल', 'बालवीर' और 'कर्ण संगिनी' जैसे टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। फिलहाल वह छोटे पर्दे से दूर हैं लेकिन अपने यूट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। यहां वह अपनी फैमिली से फैन्स को रूबरू कराती रहती हैं।
Next Story





