मनोरंजन

चारु असोपा ने मुंबई में खरीदा नया आशियाना, बिटिया जियाना संग हुईं शिफ्ट

Neha Dani
3 May 2023 6:07 AM GMT
चारु असोपा ने मुंबई में खरीदा नया आशियाना, बिटिया जियाना संग हुईं शिफ्ट
x
मालूम हो कि चारु असोपा पति राजीव सेन से अलग रह रही हैं। दोनों जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। इससे पहले दोनों कई बार एक दूसरे को लेकर जहर उगल चुके हैं।
टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। पिछले दिनों पति राजीव सेन संग घरेलू लड़ाई के बाद उनकी जिंदगी में कई उतार चढ़ाव आए। हालांकि, अब हाल ही में एक्ट्रेस ने एक गुड न्यूज दी है। चारु ने मुंबई में नया घर खरीद लिया है, जिसकी झलक उन्होंने अपने यू-ट्यूब चैनल पर फैंस को दिखाई है।
यू-ट्यूब पर शेयर किए व्लॉग में देखा जा सकता है कि चारु पहले तो अपने पुराने घर में ही नजर आती हैं, जहां सारा सामान पैक हो रहा है। फिर वो बताती हैं कि वो बड़े घर में शिफ्ट होने जा रही हैं। इसके बाद वो बेटी जियाना संग नए घर में एंट्री हैं और हर कमरे की झलक दिखाती हैं। इसके बाद वह पूरे विधि-विधान से पूजा-पाठ करती हैं और आखिरी में बताती हैं कि वो बहुत थक चुकी हैं और अभी भी बहुत काम बाकी पड़ा है।



इसके साथ ही चारु असोपा ने ये भी गुड न्यूज दी है कि वो बुआ बन गई हैं। वो जल्द ही भाई और भाभी से मिलने भी जाएंगी। अपने भतीजे की झलक वह अपने अगले व्लॉग में दिखाएंगी।
मालूम हो कि चारु असोपा पति राजीव सेन से अलग रह रही हैं। दोनों जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। इससे पहले दोनों कई बार एक दूसरे को लेकर जहर उगल चुके हैं।
Next Story