मनोरंजन

FIR की 'चंद्रमुखी चौटाला' का दिखा चार्मिंग अवतार, वायरल हुआ वीडियो

Gulabi
23 Feb 2022 1:48 PM GMT
FIR की चंद्रमुखी चौटाला का दिखा चार्मिंग अवतार, वायरल हुआ वीडियो
x
FIR की 'चंद्रमुखी चौटाला' का दिखा चार्मिंग अवतार
टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस कविता कौशिक (Kavita Kaushik) ने इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। बिग बॉस 14 की कॉन्ट्रोवर्शियल जर्नी की बाद से ही कविता लाइम लाइट में बनी हुई हैं। सालों तक छोटे पर्दे पर 'लेडी इंस्पेक्टर' का किरदार निभाकर लाखों लोगों के दिल में जगह बनाने वाली कविता (Kavita Kaushik in yellow Monokini) ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर कहर ढा दिया है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर बेहद बोल्ड पिक शेयर कर सनसनी मचा दी है।
'चंद्रमुखी चौटाला' (Chandramukhi Chautala) बन लाखों लोगों का दिल जीतने वाली कविता कौशिक (Kavita Kaushik Bold Pic) ने इस तस्वीर से फैंस की धड़कने तेज़ कर दी हैं। अपनी लेटेस्ट पिक में कविता पीले रंग की मोनोकिनी पहने देखी जा सकती हैं। कविता की इन तस्वीरों से फैंस के लिए नजरें हटा पाना मुश्किल होता जा रहा है। इस दौरान उन्होंने सनग्लासेज और सर पर हैट भी लगा रखा है। तस्वीर के साथ कविता ने कैप्शन में लिखा, 'Golden state of mind' ।
कविता की तस्वीर को देख एक्ट्रेस राखी सावंत ने भी कमेंट बॉक्स में प्रतिक्रिया दी है। राखी ने कमेंट में लिखा, 'Hottt' साथ में फायर इमोजी भी ड्रॉप किया है। इसके अलावा लेडी इंस्पेक्टर 'चंद्रमुखी चौटाला' ने एक हॉट वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें वो ब्लैक एंड व्हाइट बिकिनी (Kavita Kaushik looks hot in Bikini) में योग आसन करती नजर आई थीं। इस दौरान उन्होंने ऊपर से व्हाइट शिफॉन शर्ट पहन रखा था, और पीछे दिख रहे खूबसूरत सनसेट ने इस वीडियो में चार चांद लगा दिया था।
बता दें, कविता कौशिक को FIR सीरियल में 'चंद्रमुखी चौटाला' के किरदार में काफी पसंद किया गया था। इसके अलावा कविता 'बिग बॉस 14' में भी नजर आई थीं। हालांकि इस रिऐलिटी शो में घरवालों से उनकी कुछ खास नहीं पटी थी। वो रुबीना दिलैक से झगड़े के बाद खुद शो को छोड़कर चली गई थीं। इतना ही नहीं शो से बाहर आने के बाद कविता ने 'बिग बॉस' को एक फेक रिऐलिटी शो बताया था। साथ ही उन्होंने कहा था उन्हें शो पर जाने का बहुत पछतावा है क्योंकि इस शो से उनकी छवि खराब हुई।

Next Story