मनोरंजन

सनी देओल की फिल्म 'Lahore 1947' में बदलाव: भारत-पाक तनाव के प्रभाव पर बैठक

Harrison
15 May 2025 12:56 PM IST
सनी देओल की फिल्म Lahore 1947 में बदलाव: भारत-पाक तनाव के प्रभाव पर बैठक
x
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते फिल्मों पर असर दिख रहा है। सनी देओल की लाहौर 1947 (Sunny Deol Film Meeting) और काजोल की सरजमीं में बदलाव की तैयारी है। पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद फिल्मकार यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि कोई भी दृश्य असंवेदनशील न हो जिससे मूवी रिलीज में कोई भी दिक्कत आए।
मुंबई। इस वक्त भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल है। 7 मई को हुए ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने पाकिस्तान और POK में मौजूद तकरीबन 9 पाकिस्तानी अड्डों को खत्म कर पहलगाम में हुए हमले का करारा जवाब दिया था।
पाकिस्तानी आतंकियों के खिलाफ शुरू हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' मिशन की सफलता के बाद एक तरफ जहां इस फिल्म के टाइटल को रजिस्टर करवाने को लेकर 30 प्रोडक्शन कंपनियों में होड़ लगी है, वहीं दूसरी तरफ अब पाकिस्तान और इंडिया के बीच टेंशन के इस टाइम में सनी देओल की फिल्म लाहौर 1947 के मेकर्स इस मूवी को विवादों से बचाने की कोशिश में लग गए हैं। इसमें सिर्फ सनी देओल की ही नहीं, बल्कि काजोल की 'सरजमीं' भी शामिल है।
Next Story