मनोरंजन

Chandramukhi 2 की रिलीज़ डेट में किया गया बदलाव

Tara Tandi
9 Sept 2023 12:12 PM IST
Chandramukhi 2 की रिलीज़ डेट में किया गया बदलाव
x
कंगना रनोट जब भी बड़े पर्दे पर आती हैं तो अपने अलग-अलग अवतार से फैन्स को हैरान कर देती हैं। जल्द ही कंगना 'चंद्रमुखी' बनकर धमाल मचाने वाली हैं। फिल्म की घोषणा के बाद से ही उनके फैंस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म 19 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब खबर है कि रिलीज टल सकती है। कुछ दिनों पहले हॉरर फिल्म 'चंद्रमुखी 2' का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी थी। चंद्रमुखी बनीं कंगना रनोट ने अपनी एक्टिंग से फैन्स को चौंका दिया।
फिल्म में कुछ सीन ऐसे थे जिन्होंने रोंगटे खड़े कर दिए। ट्रेलर के बाद से ही फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। अब फिल्म की रिलीज डेट टलने की खबर सुनकर लोग हैरान हैं। दरअसल, लेट्स सिनेमा नाम के एक यूजर ने सोशल मीडिया पर 'चंद्रमुखी 2' की रिलीज डेट पोस्टपोन होने की जानकारी दी है। पोस्ट में कंगना और एक्टर राघव लॉरेंस की तस्वीर शेयर करते हुए बताया गया है कि फिल्म की रिलीज डेट टाल दी गई है। साथ ही यह भी बताया गया है कि अब फिल्म कब रिलीज होगी।
पी वासु द्वारा निर्देशित 'चंद्रमुखी 2' 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार थी। इसी सिलसिले में फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया गया। लेकिन अब ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 19 सितंबर की जगह 28 सितंबर को रिलीज होने जा रही है। हालांकि, अभी तक फिल्ममेकर्स या कास्ट की तरफ से इस पर कोई अपडेट सामने नहीं आया है। अगर ये खबर सच है तो फैंस को फिल्म के लिए कुछ दिन और इंतजार करना पड़ सकता है।
अगर 'चंद्रमुखी 2' की रिलीज डेट टलने की खबर सच है तो इस बार कंगना का मुकाबला कॉमेडी फिल्म 'फुकरे' से होने जा रहा है, जो पहले ही अपने ट्रेलर की वजह से दर्शकों का ध्यान खींच चुकी है।फुकरे 3' का ट्रेलर सामने आ गया है, जिसे लेकर फैंस के बीच काफी चर्चा है. ये फिल्म भी 28 सितंबर को ही रिलीज होने वाली है। यह देखना दिलचस्प होगा कि लोग हॉरर फिल्मों की ओर आकर्षित होते हैं या कॉमेडी की ओर।
Next Story