
x
अनन्या वॉकर ने चुनी अलग राह
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे और वॉकर ब्लैंको के रिश्ते को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने करीब दो साल से ज्यादा समय तक डेटिंग करने के बाद अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। बताया जा रहा है कि यह फैसला आपसी सहमति से लिया गया और दोनों के बीच कोई कड़वाहट नहीं है।
अनन्या और वॉकर ने अपने रिश्ते को लंबे समय तक निजी रखा था। दोनों ने कभी आधिकारिक रूप से अपने रिलेशनशिप की पुष्टि नहीं की, लेकिन सोशल मीडिया पोस्ट और सार्वजनिक मौकों पर उनकी नजदीकियां अक्सर चर्चा में रहती थीं।
अनन्या ने लिया रिश्ता खत्म करने का फैसला
रिपोर्ट्स के अनुसार, अनन्या ने पिछले हफ्ते इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक यह अलगाव आपसी सहमति से हुआ और दोनों के बीच किसी तरह की नाराजगी नहीं है।
2024 में शुरू हुई थी डेटिंग की चर्चा
अनन्या पांडे और वॉकर ब्लैंको के रिश्ते की खबरें साल 2024 में सामने आई थीं। दोनों के बीच नजदीकियों की चर्चा अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के दौरान शुरू हुई थी। इसके बाद दोनों कई मौकों पर साथ नजर आए।
सोशल मीडिया पर भी दिखी थी बॉन्डिंग
हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं किया था, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी बॉन्डिंग को लेकर फैंस लगातार चर्चा करते रहे। वॉकर ने अनन्या के जन्मदिन पर खास पोस्ट शेयर किया था, जिसके बाद दोनों के रिश्ते की खबरों को और हवा मिली थी।
निजी जिंदगी को हमेशा रखा प्राइवेट
अनन्या पांडे और वॉकर ब्लैंको ने अपने निजी रिश्ते को मीडिया की नजरों से दूर रखने की कोशिश की। दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर ज्यादा बयान देने से हमेशा बचते रहे।
फिलहाल दोनों की ओर से ब्रेकअप को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
Next Story





