मनोरंजन

छाई श्रीदेवी की बेटी: खुशी कपूर के खूब हो रहे है चर्चे, इंस्टाग्राम पर खोल दिया?...

jantaserishta.com
23 Dec 2020 4:16 PM IST
छाई श्रीदेवी की बेटी: खुशी कपूर के खूब हो रहे है चर्चे, इंस्टाग्राम पर खोल दिया?...
x

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर भी अपने लुक्स की वजह से चर्चा में रहती हैं. खुद को लाइमलाइट से दूर रखने वालीं खुशी कपूर ने अब पहली बार अपना इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक कर दिया है.

खुशी का इंस्टाग्राम देख ये साफ कहा जा सकता है कि वे जाह्नवी से भी ज्याद सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं. वे पिछले पांच सालों से लगातार कुछ ना कुछ पोस्ट कर रही हैं.
जाह्नवी की बहन के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स भी काफी ज्यादा हैं. 97273 फॉलोअर्स के साथ खुशी, जाह्रवी से रेस में ज्यादा पीछे नहीं हैं. उनकी भी हर फोटो सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो जाती है.
खुशी के अकाउंट पर ज्यादातर फोटोज या तो उन्हीं की देखने को मिलेंगी या फिर उन्होंने अपने दोस्तों और परिवार के सदस्य संग तस्वीरें शेयर की हैं. उन्होंने अपने भाई अर्जुन कपूर संग भी फोटो शेयर कर रखी है.
खुशी के बॉलीवुड सफर को लेकर भी कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. कहां तो लंबे समय से जा रहा है कि वे भी फिल्मों में कदम रख सकती हैं, लेकिन इस दिशा में कोई भी ऐसा कदम नहीं देखा गया.
लेकिन अब जब पहली बार खुशी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को पब्लिक किया है, तो फैन्स को फिर ऐसा लगने लगा है कि वे कुछ बड़ा करने की तैयारी कर रही हैं.


वैसे बताया जाता है कि बोनू कपूर के ज्यादा करीब भी खुशी ही रहती हैं. खुद जाह्नवी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि खुशी, बोनी कपूर की फेवरेट है. खुशी को हमेशा ज्यादा पेंपर किया गया है.
अर्जुन कपूर भी अपनी दोनों बहनों संग अच्छी बॉन्डिंग रखते हैं. श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन ने भाई का फर्ज खूबसूरती से निभाया है. वे मुश्किल समय में लगातार खुशी और जाह्नवी संग खड़े रहे.
इस मुश्किल समय में जाह्नवी और खुशी को अर्जुन का साथ तो मिला है, लेकिन फिर भी दोनों बहनें सोशल मीडिया पर श्रीदेवी संग तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. खुशी भी हमेशा अपनी मां को मिस करती हैं.
वैसे खुशी कपूर फिल्मों से दूर जरूर हैं, लेकिन उन्हें कई बॉलीवुड पार्टी में देखा जाता है. वे अपनी बहन संग कई बड़ी पार्टियां अटेंड करती हैं. वहां उनका लुक हमेशा इंप्रेस करने वाला रहता है.
खुशी के बॉलीवुड इंडस्ट्री से कई सारे दोस्त भी हैं. वे शनाया कपूर के खासा करीब हैं और उनके साथ हमेशा फोटोज शेयर करती रहती हैं.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story