मनोरंजन

Celebs: ब्रेकअप के बाद भी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं ये सितारे

Rounak Dey
24 May 2023 2:28 PM GMT
Celebs: ब्रेकअप के बाद भी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं ये सितारे
x
लिस्ट में कई बड़े स्टार्स के नाम शामिल

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | ब्रेक-अप और पैच-अप रिश्ते का हिस्सा होते हैं। बॉलीवुड में कलाकारों के बीच रिलेशनशिप होना और लोगों का अलग होना कोई नहीं बात नहीं है। अक्सर फिल्मी दुनिया से इस तरह की खबरें आती रहती हैं। हालांकि, इंडस्ट्री में कई स्टार्स ऐसे भी हैं जो रिश्ते के टूट जाने के बाद भी दोस्त के रूप में अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं। आइए देखते हैं लिस्ट...

दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर किसी समय में रिलेशनशिप में थे। हालांकि, दोनों का रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल सका। एक दूसरे से अलग होने के बाद दीपिका डिप्रेशन का शिकार हो गईं, लेकिन उन्होंने इस बीमारी से लड़ते हुए दोबारा दमदार वापसी की। दोनों के बीच आज भी दोस्ती है। ब्रेकअप के बाद भी दोनों तमाशा और ये जवानी है दीवानी जैसी फिल्म में नजर आ चुके हैं।

सलमान खान और कटरीना कैफ ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया। हालांकि, बात शादी तक नहीं पहुंच सकी और दोनों की राहें जुदा हो गईं। भले ही दोनों कलाकारों का रिश्ता टूट गया हो, लेकिन आज भी सलमान और कटरीना अच्छे दोस्त हैं। दोनों जल्द ही टाइगर 3 में एक बार फिर स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए नजर आने वाले हैं।

शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा ने फिल्मों में एक साथ काम करने के बाद एक दूसरे को डेट किया था। यह रिश्ता ज्यादा नहीं चल सका लेकिन आज भी उनकी दोस्ती जारी है। अभिनेता को अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ प्रियंका की शादी के रिसेप्शन में भाग लेते देखा गया था।

रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा आज भी अच्छे दोस्त हैं। बैंड बाजा बारात के दौरान दोनों करीब आ गए थे। हालांकि, यह रिलेशनशिप ज्यादा समय तक नहीं चल सका और दोनों अलग हो गए। ब्रेकअप के बाद भी दोनों कलाकार जोया अख्तर की दिल धड़कने दो में साथ काम कर चुके हैं।

Next Story