मनोरंजन

आशा भोसले की याद में भावुक हुए सितारे, मुमताज और दलीप ताहिल ने शेयर किया खास वीडियो

jantaserishta.com
18 April 2026 5:24 PM IST
आशा भोसले की याद में भावुक हुए सितारे, मुमताज और दलीप ताहिल ने शेयर किया खास वीडियो
x
मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले अब इस दुनिया में नहीं रहीं, लेकिन उनके गाने आज भी लोगों के जहन में जिंदा हैं। शनिवार को अभिनेता दलीप ताहिल और बीते जमाने की मशहूर अभिनेत्री मुमताज ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें याद कर उनके लिए भावुक पोस्ट की।
अभिनेत्री मुमताज ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें वे आशा भोसले के पार्थिव शरीर के पास खड़ी नजर आ रही हैं और उन्हें लगातार निहार रही हैं। मुमताज ने अपने भाव को कैप्शन पर उतार दिया। अभिनेत्री ने लिखा, "हर रिश्ता और प्यार दुनिया को दिखाने के लिए नहीं होता। कुछ रिश्ते दिल में चुपचाप बस जाते हैं, जहां सिर्फ आप ही उनकी गहराई और अपनों के लिए महसूस होने वाले दर्द को समझते हैं। आशा भोसले जी, आपकी बहुत याद आएगी।"
वहीं, अभिनेता दलीप ताहिल ने भी इंस्टाग्राम पर दिवंगत गायिका को याद किया। उन्होंने अपनी पुरानी फिल्म 'थानेदार' का वीडियो क्लिप शेयर किया। इस क्लिप में दलीप उस मशहूर गाने 'जीना है, तो को हंस के जियो' पर नजर आते हैं। इस गाने का फीमेल वर्जन आशा भोसले ने ही गाया था।
वीडियो की शुरुआत में अभिनेता दर्शकों से बात करते दिखते हैं। वे कहते हैं कि लोग उनसे अक्सर पूछते हैं कि वे रील्स क्यों बनाते हैं। फिर वे बताते हैं कि इस सवाल का जवाब उन्होंने बहुत पहले ही दे दिया था। इसके बाद वीडियो फिल्म के उस हिट गाने के क्लिप में बदल जाता है, जिसमें दलीप के डांस और विजुअल्स दिखाए गए हैं। क्लिप पोस्ट कर ताहिल ने लिखा, "फिल्म 'थानेदार' का गाना 'जीना है, तो हंस के जियो'। धन्यवाद, आशा ताई, संगीत की दुनिया में आपके अमूल्य योगदान के लिए।"
आशा भोसले ने अपने लंबे करियर में हजारों गाने गाए हैं। उन्होंने अपने सुरों से संगीत जगत को एक अलग पहचान दिलाई है, जो खुशी, गम और हर भाव को छू जाता था। 'जीना है, तो हंस के जियो' एक बेहद लोकप्रिय और सकारात्मक गीत है। बप्पी लाहिड़ी द्वारा संगीतबद्ध और अमित कुमार-आशा भोसले द्वारा गाए गए इस गीत का मुख्य संदेश मुश्किलों में भी खुश रहना और जीवन को उम्मीद के साथ जीना है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story