मनोरंजन

दूसरी बार मां बनने वाली हैं सेलिब्रिटी काइली जेनर... 20 साल की उम्र में अपनी पहली बेटी को दी थी जन्म

Ritisha Jaiswal
21 Aug 2021 12:12 PM IST
दूसरी बार मां बनने वाली हैं सेलिब्रिटी काइली जेनर... 20 साल की उम्र में अपनी पहली बेटी को दी थी जन्म
x
रियलिटी टीवी स्टार और अरबपति सेलिब्रिटी काइली जेनर के घर दोबारा खुशियां आने वाली हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | रियलिटी टीवी स्टार और अरबपति सेलिब्रिटी काइली जेनर के घर दोबारा खुशियां आने वाली हैं। दरअसल काइली दोबारा मां बनने वाली हैं। 24 साल की काइली अपने ब्वॉयफ्रेंड ट्रेविस स्कॉट संग दूसरे बच्चे की राह देख रही हैं। बता दें कि ट्रेविस और काइली की पहले से एक तीन साल की बेटी है। वहीं अब काइली ने अपनी बेटी को बताया है कि वो बहुत जल्द बड़ी बहन बनने जा रही है। खबरों की मानें तो इस बात से उनका पूरा परिवार बहुत खुश है।

प्रेग्नेंट हैं काइली जेनर
बता दें कि काइली सिर्फ 20 साल की थीं जब उन्होंने अपनी बेटी स्टॉर्मी को जन्म दिया था। यहां तक कि उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी भी छिपाकर रखी थी। साल 2017 में ही उन्होंने स्कॉट को डेट करना शुरू किया था।काइली ने बेटी को जन्म देने के बाद अपने फैंस के लिए एक खास मैसेज भी साझा किया था।


Next Story