मनोरंजन

Celebrate New Year 2023 : मखमली चटाई पर बैठे नजर आए Kaif @ Vicky

Admin4
31 Dec 2022 11:19 AM GMT
Celebrate New Year 2023 : मखमली चटाई पर बैठे नजर आए Kaif @ Vicky
x
पाली। न्यू-ईयर सेलिब्रेट (celebrate new year) करने राजस्थान (rajsthan) आया बॉलीवुड का पॉपुलर कपल कटरीना कैफ और विक्की कौशल (Popular couple Katrina Kaif and Vicky Kaushal) ने गत दिवस जवाई क्षेत्र में लेपर्ड सफारी (Leopard Safari in Jawai Region) की। दोनों अपने परिवार के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट करने के बाद 26 दिसंबर को यहां पहुंचे थे। दोनों ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने वेकेशन की फोटो फैंस के साथ शेयर की है। कटरीना ने विक्की के साथ कई फोटो अपलोड किए। फोटो में लाल रंग की मखमली चटाई पर दोनों बैठे दिखाई दे रहे है।
कटरीना के सात फोटो में से एक में वह अपने पति विक्की कौशल के साथ बैठी नजर आ रही है। दोनों एक पहाड़ी पर लाल रंग की मखमली चटाई पर बैठे है। कैटरीना ब्लैक चैक शर्ट और कैप में काफी खूबसूरत लग रही है। वहीं विक्की अपने डैशिंग लुक में काफी स्मार्ट लग रहे है। फोटो के साथ कटरीना ने कैप्शन लिखा है- सो मैजिकल जवाई लेपर्ड कंजर्वेशन मेरी पसंदीदा प्लेस में से एक है। दोनों होटल से गुरुवार को सफारी करने निकले थे। उन्होंने पहाड़ी पर चढ़ते और पहाड़ी से उतरते समय एक लेपर्ड को अपने कैमरे में कैद कर लिया। इसके अलावा उन्होंने जंगल में खड़ी नील गाय और पीले फूल और सुबह की सुहानी सूर्यदेव की रोशनी को भी कैप्चर कर फैंस से शेयर किया। बुधवार को विक्की कौशल ने भी जवाई लेपर्ड कंजर्वेशन एरिया के फोटो शेयर किए थे।
स्टार कपल ने अपनी शादी के लिए भी राजस्थान को चुना था। उन्होंने सवाईमाधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा में पिछले साल सात फेरे लिए थे। शादी के बाद पहला मौका है, जब दोनों यहां आए है। दोनों 26 दिसंबर को विमान से जोधपुर आए थे। उसके बाद कार से जवाई पहुंचे थे। न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के बाद मुंबई के लिए रवाना होंगे।
Admin4

Admin4

    Next Story