मनोरंजन

सीबीआई ने दिशा सालियान की मौत का खोला राज, जानिए क्या आया सामने?

Teja
23 Nov 2022 9:07 AM GMT
सीबीआई ने दिशा सालियान की मौत का खोला राज, जानिए क्या आया सामने?
x
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने अपनी जांच में बताया है कि सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत एक दुर्घटना थी। केंद्रीय जांच एजेसी ने खुलासा किया है कि टैलेंट मैनेजर दिशा सालियान की मौत नशे के दौरान संतुलन खोने के कारण छत से गिरकर हुई थी।
गौरतलब है कि मॉडल और टैलेंट मैनेजर दिशा सालियान की मौत जून 2020 में मुंबई के मलाड स्थित फ्लैट की 12वीं मंजिल से गिरने के बाद हुई थी। दिशा की मौत को लेकर कई लोगों ने ये आशंका जाहिर की थी कि उनकी हत्या की गई है। मामले की मुंबई पुलिस ने जांच की बाद में इसे सीबीआई को सौंप दिया गया था।
मुंबई पुलिस ने इसे सुसाइड बताते हुए केस बंद कर दिया। अब सीबीआई ने दिशा की मौत को एक दुर्घटना करार दिया है। सीबीआई के मुताबिक, दिसा मौत के दिन शराब के नशे में थीं और संतुलन बिगड़ने के कारण छत से गिर गई थीं। इसके बाद यह साफ हो गया है कि दिशा की मौत का सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या से कोई कनेक्शन नहीं है।
दिशा की मृत्यु 8-9 जून की दरम्यानी रात हुई थी। इसके 5 दिन बाद यानी 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में फांसी के फंदे से लटके पाए गए थे। दोनों ही मौतों का क्या कोई संबंध है, सीबीआई ने दिशा की जांच शुरू की थी। हालांकि सीबीआई ने अलग से मामला दर्ज नहीं किया था। तब भाजपा नेता नितेश राणे ने आरोप लगाया था कि ये मौतें आपस में जुड़ी हुई हैं।


न्यूज़ क्रेडिट :- लोकमत टाइम्स

जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।

Next Story