जरा हटके

बच्चे की हरकत पर गुस्सा हुई बिल्ली, VIDEO में ऐसा रखा ख्याल

Triveni
31 May 2021 11:44 AM IST
बच्चे की हरकत पर गुस्सा हुई बिल्ली, VIDEO में ऐसा रखा ख्याल
x
हद ऊंचाई वाले बालकनी के पास एक छोटा बच्चा खड़ा होता है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | सिर्फ इंसानों में ही नहीं, बल्कि जानवरों में भी समझ होती है कि एक छोटी सी गलती से किसी की जान जा सकती है. जब ऐसी परिस्थिति आती है तो जान बचाने के लिए अपनी पूरी कोशिश में लोग लग जाते हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर सबक लिया जा सकता है कि कैसे बच्चों का ख्याल रखना चाहिए. वीडियो में एक छोटे बच्चे और बिल्ली के बीच की केमिस्ट्री देखने को मिली.

बच्चे का बिल्ली ने यूं रखा ख्याल
बेहद ऊंचाई वाले बालकनी के पास एक छोटा बच्चा खड़ा होता है और वहां घर की एक पालतू बिल्ली भी होती है. बच्चा बालकनी के छज्जे पर रेलिंग के पास पहुंच जाता है और उसे पकड़ने की कोशिश करने लग जाता है. इस देखकर वहां मौजूद बिल्ली घबरा जाती है और बच्चे का हाथ रेलिंग से छुड़ाने लग जाती है. कई बार कोशिश करने के बाद बिल्ली कामयाब हो जाती है.

इस हरकत पर गुस्सा हुई बिल्ली
इतना ही नहीं, जब बच्चा एक बार फिर रेलिंग पकड़ने की कोशिश करता है तो बिल्ली रेलिंग के पास चढ़कर जाती है और वह दोबारा हाथ न लगाने के लिए हाथ फेरना शुरू कर देती है. इस दृश्य को देखने के बाद कोई भी भावुक हो जाएगा कि कैसे एक जानवर को बच्चे का ख्याल है. इस वीडियो को करीब 5 लाख 77 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. इस पर कई यूजर्स अपने रिएक्शन दे रहे हैं.


Next Story