
Bollywood बॉलीवुड :साल 2017 में अभिनेता राजकुमार राव (Rajkummar Rao) बहन होगी तेरी (Behen Hogi Teri) नाम से एक फिल्म लेकर आए थे जिसमें श्रुति हासन भी थीं। उस फिल्म से जुड़े एक मामले में अभिनेता को आत्मसमर्पण करना पड़ा और एक दिन बाद उन्हें जमानत मिल गई। जानिए क्या है पूरा मामला?
बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव ने 28 जुलाई को जालंधर की एक अदालत में अपनी 2017 की फिल्म 'बहन होगी तेरी' से जुड़े एक मामले में आत्मसमर्पण कर दिया। यह मामला एक शिकायत से जुड़ा है जिसमें आरोप लगाया गया था कि फिल्म के एक सीन में राजकुमार भगवान शिव के भेष में मोटरसाइकिल चलाते हुए दिखाई दिए थे। लोगों ने ये सब देखा तो उनकी धार्मिक भावना को ठेस पहुंची। अदालत में पेश होने के बाद, अभिनेता को इस मामले में सशर्त जमानत दे दी गई।
क्या है मामला?
4 अप्रैल, 2017 को जारी फिल्म बहन होगी तेरी के एक डिजिटल पोस्टर में राजकुमार भगवान शिव के वेश में एक सिल्वर कलर की मोटरसाइकिल पर आराम से बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर में चंन्द्रमा और रुद्राक्ष की माला जैसे कई प्रतीकात्मक तत्व भी दिखाई दे रहे हैं।





