मनोरंजन

द्रौपदी मुर्मू पर विवादित ट्वीट को लेकर राम गोपाल वर्मा पर मामला दर्ज, मांगी माफी

Neha Dani
28 Jun 2022 5:27 AM GMT
द्रौपदी मुर्मू पर विवादित ट्वीट को लेकर राम गोपाल वर्मा पर मामला दर्ज, मांगी माफी
x
मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि वह पूरी दुनिया में अब तक की सबसे महान राष्ट्रपति होंगी। थैंक यू बीजेपी।'

बालीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा पर राजग की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ एक विवादित ट्वीट के चलते मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें कि राम गोपाल वर्मा पर आइटी एक्ट सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। राम गोपाल वर्मा ने 22 जून को राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर विवादित टिप्पणी की थी

उन्होंने ट्वीट में लिखा था कि अगर द्रौपदी राष्ट्रपति है, तो पांडव कौन है, उससे भी जरूरी यह की कौरव कौन है।





इस ट्वीट पर बीजेपी सहित कई पार्टियों ने आपत्ति जताई थी। हालांकि, इस ट्वीट के बाद राम गोपाल वर्मा ने मांफी भी मांग ली थी।


मांफी मांगने के बाद राम गोपाल वर्मा ने द्रौपदी मुर्मू की तारीफ करते हुए लिखा, इस अतुलनीय प्रतीक, अत्यंत सम्माननीय 'द्रौपदी' नाम की राष्ट्रपति होने के नाते, यह है कि पांडव और कौरव दोनों अपनी लड़ाई भूल जाएंगे और एक साथ उनकी पूजा करेंगे और फिर महाभारत को नए भारत में फिर से लिखा जाएगा और दुनिया को भारत पर गर्व होगा ..जय भाजपा ।
उन्होंने आगे लिखा, 'माननीय द्रौपदी जी पर किए गए व्यापक शोध, उनकी आंखों की तीव्रता और उनकी मुस्कान और चेहरे की आकृति दोनों की गहराई का अध्ययन करने के बाद, मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि वह पूरी दुनिया में अब तक की सबसे महान राष्ट्रपति होंगी। थैंक यू बीजेपी।'


Next Story