मनोरंजन

Akanksha Dubey Suicide: अभिनेत्री आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में भोजपुरी सिंगर पर केस दर्ज

jantaserishta.com
27 March 2023 3:02 PM IST
Akanksha Dubey Suicide: अभिनेत्री आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में भोजपुरी सिंगर पर केस दर्ज
x
वाराणसी (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के सारनाथ में पुलिस ने आकांक्षा दुबे मौत मामले में भोजपुरी सिंगर समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। दिवंगत एक्ट्रेस की मां की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
आकांक्षा की मां मधु मुंबई से वाराणसी पहुंची। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी बहुत हिम्मत वाली थी। वह आत्महत्या नहीं कर सकती।
उन्होंने पुलिस और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।
आकांक्षा की मां और भाई सोमवार सुबह थाने पहुंचे। मधु ने पत्रकारों को बताया कि शनिवार शाम को उन्होंने आकांक्षा से फोन पर बात की थी और वह खुश नजर आ रही थीं।
उन्होंने पुलिस को बताया कि समर सिंह अक्सर आकांक्षा को मारता-पीटता और प्रताड़ित करता था।
उन्होंने कहा, समर सिंह चाहता था कि आकांक्षा सिर्फ उसके साथ काम करे, किसी और के साथ नहीं। वह साथ काम करने के लिए पैसे नहीं देता था और अगर वह किसी और के प्रोजेक्ट में काम करती थी तो उसके साथ मारपीट करता था।
उनके मुताबिक, आकांक्षा दुबे समर सिंह के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी।
उन्होंने इस बात पर भी सवाल उठाया कि आकांशा का शव बेड पर गले में दुपट्टा बंधा हुआ बैठा मिला था।
उन्होंने कहा, बिस्तर पर बैठकर कोई कैसे फांसी लगा सकता है? यह स्पष्ट रूप से हत्या का मामला है।
आकांक्षा दुबे रविवार को सारनाथ में अपने कमरे में मृत पाई गई थीं लेकिन कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story