PHOTOS: अर्जुन कपूर ने चुपचाप एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की ली तस्वीर, कर दी वायरल

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की जोड़ी पिछले साल से काफी सुर्खियां बटोरती नजर आ रही है. जब से इन दोनों ने अपने रिलेशनशिप को साोशल मीडिया के जरिए सार्वजनिक किया है, तब से दोनों की तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं.
अर्जुन और मलाइका आए दिन एक दूसरे की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते नजर आ ही जाते हैं. इसी बीच अर्जुन ने मलाइका की एक तस्वीर अपने इंस्टा स्टोरी में शेयर की और अपने फैंस से पूछा कि Check Her Out.
अब सोशल मीडिया पर लोग अर्जुन द्वारा शेयर की गई मलाइका की तस्वीर को बेहद पसंद कर रहे हैं. तस्वीर देख ऐसा लग रहा है कि अर्जुन ने मालइका की तस्वीर चुपके से ली है, क्योंकि यह पीछे से खींची गई है.
इन दिनों मलाइका अरोड़ा खूबसूरत हिमाचल प्रदेश में शानदार समय बिता रही हैं, जहां उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म भूत पुलिस की शूटिंग कर रहे हैं.
इन दिनों अर्जुन और मलाइका के अलावा सैफ अली खान, करीना कपूर, तैमूर अली खान, यामी गौतम और जैकलीन फर्नांडीज हिमाचल प्रदेश में ही हैं.
बता दें, अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपनी रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं. अर्जुन कपूर ने पिछले साल अपने बर्थडे के दिन इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इस बात को सावर्जनिक भी कर दिया था. तभी से लेकर अर्जुन और मलाइका काफी सुर्खियों में हैं. हालांकि, शादी करने को लेकर अभी तक दोनों का कोई रिएक्शन नहीं आया है. वहीं, एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों 'इंडियाज बेस्ट डांसर' जज कर रही हैं, जिसके डांस वीडियो भी अकसर वायरल होते रहते हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





