मनोरंजन

Cannes 2022: उर्वशी रौतेला ने कहा लियोनार्डो डिकैप्रियो ने की मेरी तारीफ, लोग बोले 'चल झूठी'!

Neha Dani
28 May 2022 8:47 AM GMT
Cannes 2022: उर्वशी रौतेला ने कहा लियोनार्डो डिकैप्रियो ने की मेरी तारीफ, लोग बोले चल झूठी!
x
तो उन्होंने व्हाइट कलर का गाउन पहन रेड कार्पेट पर शिरकत की तो लोगों की निगाहें उन पर थम गईं।

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने इस बार कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival 2022) में डेब्यू किया है और वो अपने रेड कार्पेट लुक्स से खूब सूर्खियां बटोर रही हैं। इस बीच उन्होंने हॉलिवुड ऐक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो (Leonardo DiCaprio) से जुड़ी ऐसी बात बोल दी है, जो किसी को सच नहीं लग रही है। उन्होंने जैसे ही इस बारे में बात की, वो सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगी। आखिर उन्होंने ऐसा क्या कह दिया है कि लोग उन्हें 'झूठी' कह रहे हैं, आइये जानते हैं।






उर्वशी रौतेला ने IANS से बताया कि हॉलिवुड के फेमस ऐक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो ने उनकी तारीफ की है। वो बोलीं, 'लियोनार्डो डिकैप्रियो से तारीफ पाकर मैं एकदम बौखला गई थी और मेरे पास शब्द ही नहीं बचे थे। मैं बहुत इमोशनल हो गई थी और मेरी आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े थे। मैं शरमा भी रही थी।' ऐक्ट्रेस ने आगे कहा, 'उन्होंने एक बहुत ही टैलेंटेड ऐक्ट्रेस के रूप में भी मेरी तारीफ की। मैं खुद को पिंच (चुटकी) करते हुए जगा रही थी। क्या कल रात वास्तव में ऐसा हुआ था? उनसे ये मेरी मुलाकात याद रहेगी।'
लोगों ने लगा दी क्लास, ऐक्ट्रेस को कहा- झूठी


अब उर्वशी ने ये बात बोल तो दी, लेकिन उनकी इस बात पर यूजर्स को यकीन नहीं हो रहा है। वो सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोगों ने तो उन्हें 'झूठा' तक कह दिया है। एक ने लिखा, 'लियो कान्स में ही नहीं है??? शायद न्यूज साइट्स को इसकी भी खबर देनी चाहिए।' एक और ने कॉमेंट किया, 'मैं वास्तव में उर्वशी रौतले को बहुत एडमायर करता हूं, क्योंकि उन्हें परवाह नहीं है कि वो झूठ बोल रही हैं। वो सिर्फ झूठ बोल रही हैं।
उर्वशी रौतेला इन दिनों कान्स फिल्म फेस्टिवल में खूबसूरती की जलवे बिखेर रही हैं। उनके रेड कार्पेट पर अलग-अलग लुक्स खूब सूर्खियां बटोर रहे हैं। उनके लेटेस्ट लुक की बात करें तो उन्होंने व्हाइट कलर का गाउन पहन रेड कार्पेट पर शिरकत की तो लोगों की निगाहें उन पर थम गईं।


Next Story