मनोरंजन

Cannes 2022: कान फिल्म फेस्टिवल में 'गुत्थी' का स्वैग! तस्वीरें देख तालियां बजाने पर मजबूर हो जाएंगे कपिल शर्मा

Neha Dani
22 May 2022 7:54 AM GMT
Cannes 2022: कान फिल्म फेस्टिवल में गुत्थी का स्वैग! तस्वीरें देख तालियां बजाने पर मजबूर हो जाएंगे कपिल शर्मा
x
सुनील फिलहाल फिल्में और वेब सीरीज करने में व्यस्त हैं।

सुनील ग्रोवर को पता है कि अपने फैंस को कैसे एंटरटेन किया जाता है। हाल में सुनील ने सोशल मीडिया पर बताया कि वो भी कान फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बने। इस बात को साबित करने के लिए सुनील ने एक तस्वीर भी शेयर की है। फैंस अपने फेवरेट कॉमेडियन और एक्टर को इस अंदाज में देख खासे खुश हो रहे हैं। कान के रेड कारपेट पर सुनील ग्रोवर अपने 'गुत्थी' वाले लुक में नजर आए। फैंस उनकी पोस्ट पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

कान 2022 में नजर आए सुनील ग्रोवर


कान फिल्म फेस्टिवल में भारत के स्टार्स धूम मचा रहे हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन, दीपिका पादुकोण और हिना खान समेत कितने भारतीय एक्ट्रेर्स ने कान में अपनी खूबसूरती के जलवे बिखेरे। पर कोई ऐसा भी था जिसपर किसी की नजर नहीं पड़ी, वो हैं सुनील ग्रोवर। रेड कारपेट पर सुनील ने मोव कलर की ड्रेस में कैमरा मैन को पोज दिया। इस पोस्ट को शेयर करते हुए सुनील ग्रोवर ने कैप्शन में लिखा 'फ्रेंच रिवेरा'।

फैंस ने किया रिएक्ट

नील ग्रोवर की इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। इस साल कान में शानदार अपिरियंस देने वाली हिना खान अपनी हंसी नहीं रोक पाईं। उसने हंसते हुए इमोजी पोस्ट किया तो वही रोनित रॉय ने भी लिखा, "सुनील .. "वाह! यार आपने तो बाजी मार ली !" मॉनी रॉय ने भी कमेंट सेक्शन में इमोजी शेयर की।

फिलहाल वेब सीरीज में हैं व्यस्त

बता दें कि सुनील ने कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में गुत्थी के रूप में काफी पॉपुलैरिटी पाई। इसके बाद उन्हें द कपिल शर्मा शो में डॉ मशहूर गुलाटी और रिंकू भाभी सहित विभिन्न अवतारों में देखा गया है। हालांकि 2017 में कपिल शर्मा के साथ हुए कथित झगड़े के बाद फिर कभी भी सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा साथ नजर नहीं आए। टेलीविजन पर उनका आखिरी शो गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान था जहां उन्हें भिंडी भाई (डॉन) के रूप में देखा गया था। सुनील फिलहाल फिल्में और वेब सीरीज करने में व्यस्त हैं।

Next Story