मनोरंजन

'पुष्पा 2' के कलाकारों को ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त

jantaserishta.com
31 May 2023 1:46 PM IST
पुष्पा 2 के कलाकारों को ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त
x
फिल्म के निर्माताओं ने पिछले महीने 'पुष्पा: द रूल' का फस्र्ट लुक पोस्टर जारी किया था, जो 'पुष्पा: द राइज' का बहुप्रतीक्षित सीक्वल है।
हैदराबाद (आईएएनएस)| 'पुष्पा 2' की शूटिंग के बाद पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश से हैदराबाद लौट रहे फिल्म कलाकारों को ले जा रही एक बस बुधवार को तेलंगाना के नलगोंडा जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें दो लोग घायल हो गए।
बस ने हैदराबाद-विजयवाड़ा राजमार्ग पर नारकेटपल्ली के पास एक स्थिर आरटीसी बस को टक्कर मार दी। हादसे में दो कलाकारों को मामूली चोटें आई हैं। कलाकार अल्लू अर्जुन अभिनीत 'पुष्पा 2' की शूटिंग शेड्यूल पूरा करने के बाद आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले से हैदराबाद लौट रहे थे।
तकनीकी खराबी आने पर आरटीसी बस चालक ने वाहन को सड़क किनारे रोक दिया था। कलाकारों को ले जा रही बस के चालक ने आरटीसी बस को नोटिस नहीं किया और उसमें टक्कर मार दी। फिल्म के निर्माताओं ने पिछले महीने 'पुष्पा: द रूल' का फस्र्ट लुक पोस्टर जारी किया था, जो 'पुष्पा: द राइज' का बहुप्रतीक्षित सीक्वल है।
निमार्ताओं ने अल्लू अर्जुन के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर पोस्टर और एक वीडियो जारी किया था। सुकुमार द्वारा निर्देशित फिल्म 2024 में रिलीज होने की संभावना है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story