मनोरंजन

एक्ट्रेस सारा अली खान के मुंह पर फूटा बल्ब, सामने आया हादसे का वीडियो

jantaserishta.com
24 Jan 2022 8:59 AM IST
एक्ट्रेस सारा अली खान के मुंह पर फूटा बल्ब, सामने आया हादसे का वीडियो
x
देखें वीडियो।

नई दिल्ली: इन दिनों सारा अली खान के दिन की शुरुआत कुछ अलग तरह से ही हो रही है. सारा ने एक वीडियो पोस्ट करके दिखाया है कि रविवार सुबह उनके साथ एक छोटा सा हादसा हो गया. सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली सारा लगातार फोटो और वीडियो शेयर करती हैं. अब उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके चेहरे के पास एक बल्ब को फूटते देखा जा सकता है.

इस वीडियो में सारा अली खान अपना मेकअप करवाती नजर आ रही हैं. सारा अपनी वैनिटी में बैठी है. उनके मेकअप आर्टिस्ट उन्हें तैयार कर रहे हैं. उनकी टीम का एक शख्स उनसे कुछ कहता है. इसपर सारा उनसे कहती हैं- 'जीतू से कह दो नारियल पानी ला दे.' बस इतना कहने के बाद सारा के मेकअप आर्टिस्ट दूसरी तरफ पलटते हैं और अचानक से उनके मुंह के सामने बल्ब फूट जाता है.
ये सुनकर सारा अली खान डर जाती हैं और कान बंद करके मुंह नीचे कर लेती हैं. साथ ही वीडियो में कान सुन्न होने की आवाज आती है. गनीमत है कि बल्ब के फटने से सारा को चोट नहीं आई. सारा ने वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा, ''कुछ थी मेरी सुबह.'' इसके साथ सारा ने घोस्ट, बल्ब और एक्सप्लोजन इमोजी भी लगाई है.
सारा अली खान इन दिनों इंदौर में हैं. वह एक्टर विक्की कौशल के साथ अपनी नई फिल्म की शूटिंग कर रही हैं. फिल्म के नाम का ऐलान अभी तक नहीं हुआ है. लेकिन इसे फिल्म 'मिमी' के डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर बना रहे हैं. कुछ समय पहले इस फिल्म के सेट्स से सारा और विक्की की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं. इनमें दोनों इंदौर की सड़कों पर बाइक राइड करते नजर आए थे.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story