मनोरंजन
इंडस्ट्री से दूर रहकर भी करोड़ों कमाते हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस के भाई, देखें लिस्ट
Rounak Dey
12 Aug 2022 4:55 AM GMT

x
जिसका काफी नाम है। लेकिन आपको बता दें कि क्रिकेटर बनना चाहते थे।
बॉलीवुड स्टार्स अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने रहते है। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती है। आज इस रक्षाबंधन के खास मौके पर हम आपको बॉलीवुड से जुड़ी कुछ ऐसी बात बताने वाले है, जिसे शायद आपने पहले से नहीं जानते होंगे। आज हम आपको फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस के भाइयों के बारे में बताने वाले है। इन स्टार्स के भाई कमाई के मालमे में किसी से कम नहीं है। हमारी इस लिस्ट में ऐश्वर्या राय सहित कई बड़ी एक्ट्रेस का नाम शामिल है। तो चलिए देखते है क्या करते है बॉलीवुड एक्ट्रेस के भाई।
अनुष्का शर्मा- कर्णेश शर्मा
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के भाई एक्टर तो नहीं बने पाए लेकिन वो 'क्लीन स्लेट फिल्म्स' प्रोडक्शन हाउस के मालिक है। जिसका काफी नाम है। लेकिन आपको बता दें कि क्रिकेटर बनना चाहते थे।
परिणीति चोपड़ा -शिवांग और सहज
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के दो भाई है। उनका नाम शिवांग और सहज है। इन दोनों का कुकीज का बिजनेस है। जिस से ये करोड़ों रुपये की कमाई करते है।
सोनाक्षी सिन्हा -लव और कुश
परिणीति चोपड़ा की तरह सोनाक्षी सिन्हा के भी दो भाई है। इन दोनों का नाम लव और कुश है। ये दोनों बॉलीवुड की फिल्मों में नजर आ चुके है।
सुष्मिता सेन - राजीव सेन
सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन का नाम विवादों में आया था। जानकारी के लिए आपको बता दें कि राजीव सेन एक सफल बिजनेसमैन हैं।
ऐश्वर्या राय बच्चन- आदित्य राय
ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। उनके भाई आदित्य राय मर्चेंट नेवी में इंजीनियर हैं और साथ ही साथ वो फिल्में भी प्रोड्यूस करते हैं।

Rounak Dey
Next Story