मनोरंजन

'भाई के पैर टूटे, आंखों में भी चोट...' दिवंगत सुशांत सिंह की बहन श्वेता ने शेयर की पोस्टमार्टम डिटेल्स

jantaserishta.com
28 Sept 2026 9:03 AM IST
भाई के पैर टूटे, आंखों में भी चोट... दिवंगत सुशांत सिंह की बहन श्वेता ने शेयर की पोस्टमार्टम डिटेल्स
x
बड़ा दावा किया.
मुंबई: दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने भाई के पोस्टमार्टम को लेकर एक बड़ा दावा किया है। श्वेता के मुताबिक, हाल ही में उनकी बात उस व्यक्ति से हुई जिसने सुशांत का पोस्टमार्टम किया था। उन्होंने दावा किया कि घटना में बंदूक का इस्तेमाल हुआ था, सुशांत के साथ काफी बर्बरता और बल प्रयोग किया गया था, यहां तक कि उनका पैर भी टूटा हुआ था।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो मैसेज में श्वेता ने कहा, "हमें हाल ही में पता चला कि जिस व्यक्ति ने भाई का पोस्टमॉर्टम किया था, उसने बताया कि बंदूक का इस्तेमाल हुआ था, उनका पैर टूटा हुआ था और उन पर बहुत ज्यादा जोर का इस्तेमाल हुआ था। उनकी आंखों पर भी चोट लगी थी।"
अटलांटा से लौटने के बाद उनसे मिलने वाले लोगों की भावनात्मक प्रतिक्रिया के बारे में बात करते हुए श्वेता ने कहा, "आप में से सैकड़ों लोग आए, मुझे गले लगाया और रोए - भाई के लिए रोए। आप सभी को लगा कि भाई के साथ जो हुआ, वह गलत था।"
उन्होंने माना कि जब किसी प्रियजन के साथ कुछ बुरा होता है तो कैसा लगता है। उन्होंने कहा, "मैं जानती हूं कि जब किसी अपने के साथ ऐसी कोई घटना होने के बारे में सोचा जाए तो कैसा महसूस होता है। जब यह आपके साथ होता है, तो आप शायद माफ कर सकते हैं।"
उन्होंने आगे कहा, "लेकिन अगर यह आपके किसी ऐसे व्यक्ति के साथ हो जिसे आप प्यार करते हैं, तो माफ करने के लिए बहुत ज्यादा हिम्मत जुटानी पड़ती है। लेकिन देखिए, मैं नफरत, बदले की भावना या नाराजगी में नहीं डूबना चाहती। मुझे लगता है कि मेरी जिंदगी का मकसद प्यार, विश्वास, अच्छाई और ईश्वर के लिए खड़ा होना है।"
उन्होंने लोगों से यह भी अपील की कि वे ईश्वर या अच्छाई से भरोसा न खोएं। उन्होंने कहा, "और मैं नहीं चाहती कि आप लोग ईश्वर या अच्छाई से भरोसा खोएं। दुनिया में नाइंसाफी है। ठीक है, मैं यह मानती हूँ। और हो सकता है कि अच्छे लोगों को बहुत दर्द से गुजरना पड़े। लेकिन दर्द ही बदलाव का जरिया है।"
श्वेता ने अपना मैसेज इन शब्दों के साथ खत्म किया, "इसलिए अपने दिल को नकारात्मकता से न भरने दें। और प्यार से ही हीलिंग होती है। मैं प्यार के साथ खड़ी हूं। और मुझे उम्मीद है कि आप भी प्यार, ईश्वर और अच्छाई के लिए मेरे साथ खड़े होंगे।" सुशांत का निधन 14 जून, 2020 को मुंबई स्थित उनके घर पर कथित तौर पर आत्महत्या के कारण हुआ था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story